लाइव न्यूज़ :

Farmers Protest: Jayant Choudhary ने क्यों की Kangana Ranaut की फिल्मों के बहिष्कार की मांग ?

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 6, 2021 16:52 IST

Open in App
कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को शामली में RLD की किसान महापंचायत हुई। महापंचायत में RLD  के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि किसान कभी तिरंगे का अपमान नहीं कर सकता। देश के लिए शहीद होने वाले किसानों के बेटे इसी तिरंगे में लिपटकर घर आते हैं और किसान आंसू बहाने की बजाय गर्व से कहता है कि उसका बेटा शहीद हुआ है। इसी बीच जयंत चौधरी ने लगे हाथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत पर जमकर हमला बोला. जयंत चौधरी ने कंगना रनौत को केंद्र सरकार का एजेंट बताया है. उन्होंने एक रैली में लोगों से मांग की है कि उनकी फिल्म का लोग बहिष्कार करें.  महापंचायत में उमड़ी भीड़ से जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म अब मत देखना। कई सेलीब्रेटी सरकार के एजेंडे में शामिल होकर किसानों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं, जबकि विदेशी भी किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। सरकार इसे देश की बदनामी बता रही है, जबकि देश को दुनियाभर में बदनाम करने का काम खुद सरकार ने दिल्ली के बॉडरों पर पक्की बेरीकेडिंग, इंटरनेट सेवा बंद कर और सड़कों पर कीले लगवाकर किया है।   आपको बता दें हाल ही में कई इंटरनेशनल सेलेबस ने किसान आन्दोलन के सपोर्ट में ट्वीट किया था. लेबनानी-अमेरिकी पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफाअमेरिकी  पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) और ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) ने किसान आंदोलनों (Farmer Protest) का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था, जिसके बाद भारतीय कलाकारों सहित कई लोगों ने उनके जवाब में ट्वीट किया और किसान आंदोलन पर उनके समर्थन को दुष्प्रचार बताया. इन सेलेबस के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया  में के बहस सी छिड़ गई. यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने उन्हें भारत के मुद्दों पर ना बोलने की सलाह भी दे डाली. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत किसान आंदोलन के विरोध में लगातार tweets कर रही है. किसान आंदोलन को लेकर वो  हर उस शख्स पर निशाना साध रही हैं जिनके विचारों से वो सहमत नहीं है. हॉलीवुड की पॉप स्टार रिहाना से लेकर क्रिकेटर रोहित शर्मा तक, जिस किसी ने भी किसानों का समर्थन करते हुए या किसानों की समस्या का हल निकालने के लिए ट्वीट किए, उन सभी कंगना हमला बोल रही है. मगर ये सब करना कंगना को भारी पड़ गया.  इस सबके बीच कंगना के ट्वीट का स्तर इतना नीचे गिर गया कि खुद ट्विटर को उनके ट्वीट्स डिलीट करने पड़े.  ट्विटर ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए कंगना के आपत्तिजन ट्वीट्स डिलीट किए थे. 
टॅग्स :कंगना रनौतकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारतMaharashtra Farmers Protest: आंदोलन के स्वरूप को लेकर सहमति बननी चाहिए, हजारों वाहन 30 घंटे से ज्यादा फंसे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?