लाइव न्यूज़ :

Deepika Padukone ने Instagram, ट्विटर और फेसबुक डिलीट किए सारे पोस्ट, शेयर की पहली ऑडियो डायरी

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 1, 2021 15:39 IST

Open in App
दीपिका पादुकोण ने 31 दिसंबर की रात को अपने सभी ट्वीट और इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए। उनके इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।  सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय रहने वालीं एक्ट्रेस दीपीका के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अब कोई पोस्ट और ट्वीट नहीं हैं। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी एक ऑडियो डायरी शेयर की है जिसके जरिए उन्होंने फैन्स को इस नए साल की बधाई दी है। आइए जानते हैं कि ऑडियो डायरी में दीपिका पादुकोण ने क्या कहा-अपनी ऑडियो डायरी में दीपिका ने कहा, 'हेलो, आप सभी का मेरी ऑडियो डायरी में स्वागत है जहां मैं अपने विचार और फीलिंग्स शेयर करती हूं। आप सभी मुझसे सहमत होंगे 2020 अनिश्चितताओं से भरा साल था, लेकिन मेरे लिए यह साल आभार जताने के लिए भी महत्वपूर्ण था। जहां तक 2021 की बात है तो मैं अपने और अपने आस-पास सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करती हूं। आप सभी को नए साल की बधाई।'  दीपिका पादुकोण की इंस्टाग्राम स्टोरीज अभी भी अकाउंट पर दिखाई दे रही हैं-इस मामले में उनके एक करीबी से मीडिया में ये बात बी सामने आई है कि यह दीपिका द्वारा किया गया था, जब वह अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदल रही थीं। ऐसा लगता है कि किसी आने वाले इवेंट को हाइलाइट करने के लिए यह दीपिका की ओर से किया गया एक अस्थायी बदलाव हो सकता है।   दीपिका ने अपने पोस्ट जरूर हटा दिए हैं लेकिन उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज अभी भी अकाउंट पर दिखाई दे रही हैं। साथ ही उन ट्वीट्स के रिकॉर्ड भी है, जिन्हें उन्होंने अब तक लाइक किया था। हालांकि उन्होंने खुद अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। दीपिका के इंस्टाग्राम पर 52.5 मिलियन और ट्विटर पर 27.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं।  दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ इस समय राजस्थान में छुट्टियां मना रही हैं-फिलहाल दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ राजस्थान में छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेता नीतू कपूर ने कुछ दिनों पहले अभिनेता रणवीर सिंह और उनके बेटे रणबीर कपूर के साथ रणथंभौर से एक फोटो साझा की थी। हालांकि तस्वीर में ना तो दीपिका और ना ही रणबीर की प्रेमिका अभिनेता आलिया भट्ट नजर आईं।  आने वाले दिनों में दीपिका शकुन बत्रा की 'डोमेस्टिक नॉयर' में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ में दिखाई देंगी। दीपिका को शाहरुख खान की अगली फिल्म पठान का हिस्सा भी बताया जा है, जिसे यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है। हालांकि इसी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
टॅग्स :दीपिका पादुकोणइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो