googleNewsNext

फिल्म की शूटिंग के दौरान महिला क्रू मेम्बर से छेड़खानी के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता Vijay Raaz अरेस्ट

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: November 4, 2020 08:02 AM2020-11-04T08:02:51+5:302020-11-04T08:04:36+5:30

बालीवुड अभिनेता विजय राज के खिलाफ फिल्म शेरनी की शूटिंग में शामिल क्रू महिला सदस्य की छेड़छाड़ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। अभिनेता को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया। एडिशनल एसपी गोंदिया अतुल कुलकर्णी ने कहा कि अभिनेता विजय राज को कल गोंदिया से एक महिला क्रू मेंबर से कथित छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ एक मामला दर्ज़ किया गया है। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपbollywood news