लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने मस्जिद और दरगाह को बनाया निशाना, इमारत की मीनारों और गुंबद पर की तोड़फोड़; जांच जारी

By अंजली चौहान | Updated: August 9, 2023 14:07 IST

सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने के प्रयास में, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में उपद्रवियों के एक समूह ने कथित तौर पर एक ऐतिहासिक दरगाह और एक मस्जिद के गुंबद में तोड़फोड़ की।

Open in App
ठळक मुद्देअलीगढ़ जिले में मस्जिद में तोड़फोड़ गुंबद और मीनार को तोड़ा पुलिस अज्ञात लोगों की तलाश में जुटी

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में उपद्रवियों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई और मस्जिद और दरगाह पर रात को हमला किया गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात आरोपियों ने ऐतिहासिक मजार जो कि छर्रा क्षेत्र के दादों रोड़ पर स्थित है, उस पर तोड़फोड़ की।

उपद्रवियों ने गुंबद और मीनार को क्षतिग्रस्त कर दिया है। धार्मिक पुस्तकों को भी नुकसान पहुंचाया है। घटना छर्रा क्षेत्र स्थित बाबा बजरुद्दीन शाह की ऐतिहासिक दरगाह और मस्जिद पर हुई।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू कर दी है और इलाके में शांति बनाए रखने का प्रयास कर रही है। 

गुंबद और मीनार टूटे मिले

गौरतलब है कि सुबह के समय जब लोग मजार पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मजार की मीनार औु गुंबद टूटे हुए हैं। घटना सामने आने के तुरंत बाद सैकड़ों मुस्लिम मौके पर जमा हो गए और बर्बरता के लिए जिम्मेदार उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त हिस्से पर मरम्मत कार्य शुरू किया। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शुभेंदु सिंह ने कहा, "उपरोक्त स्थान कोई मस्जिद नहीं बल्कि एक मकबरा है। सीमा के ऊपर के छोटे, टूटे हुए हिस्सों की तुरंत मरम्मत की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

इलाके में होना है उर्स का आयोजन 

जानकारी के अनुसार, हर साल यहां उर्स का आयोजन किया जाता है। यह तीन दिनों तक चलने वाला कार्यक्रम है जिसे लेकर तैयारियां चल रही है। मजार की देखरेख करने वाली समिति वक्फ दरगाह हजरत सइयद वजरुददीन शाह ने बताया कि सोमवार को वह मजार में काम करा कर वापस घर चले गए।

तभी रात के समय शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दे दिया। जानकारी के अनुसार, मजार समिति के लोगों का कहना है कि यह माहौल बिगाड़ने के लिए शरारती तत्वों का काम है। बता दें कि फिलहाल इलाके में शांति है और पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। 

टॅग्स :अलीगढ़उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत