लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, गिरफ्तारी से नहीं मिली राहत

By अंजली चौहान | Updated: June 9, 2023 13:23 IST

मुख्तार अंसारी का करीबी और गैंगस्टर संजीव जीवा की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद उसकी पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर राहत मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसंजीव जीवा की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट ने राहत नहीं मिली संजीव की पत्नी ने पति की तेरहवी में शामिल होने के लिए गिरफ्तारी से राहत मांगी थीयूपी के कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या हो गई

नई दिल्ली: मुख्तार गैंग का गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी को सु्प्रीम कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है। पायल के वकील ने गैंगस्टर जीवा की तेरहवीं में शामिल होने के लिए गिरफ्तारी से राहत मांगी थी।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है। दरअसल, संजीव के शव का बीते दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान गैंगस्टर की पत्नी वहां मौजूद नहीं थी जिसकी जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी। 

राज्य सरकार ने कोर्ट से कहा कि गैंगस्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है और उसके परिवार से कहा गया था कि पायल माहेश्वरी की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। हालांकि, इसके बावजूद वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई और जीवा के बेटे ने उसका अंतिम संस्कार किया। 

गौरतलब है कि गैंगस्टर जीवा की पत्नी पायल के खिलाफ चार्जशीट दायर है क्योंकि चार्जशीट में वह एक नामित गैंगस्टर है। यही वजह से की उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। 

कोर्ट परिसर में संजीव जीवा को लगी थी गोली 

मुख्तार अंसारी का करीबी और गैंगस्टर संजीव जीवा उत्तर प्रदेश पुलिस की गिरफ्त में था। उसे लखनऊ कोर्ट सुनवाई के लिए 7 जून को लाया गया। इसी दौरान कोर्ट परिसर के भीतर वकील के भेष में आए एक हमलावर ने जीवा पर तबाड़तोड़ हमला कर दिया।

जीवा को गोली लगने के बाद फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हमलावर को फौरन पकड़ लिया और उससे पूछताछ भी जुट गई।

इस बीच शूटर ने खुलासा किया है कि उसे जीवा की हत्या करने के लिए 20 लाख रुपये दिए गए थे। उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक, हत्यारे विजय ने जीवा को मारने से आधे घंटे पहले ही अपना मोबाइल फोन फॉर्मेट कर दिया था। जानकारी के अनुसार, विजय पहले भी वाट्सएप कॉलिंग से अपने साथियों से बातचीत करता था। हालांकि, अभी जांच बाकि है और इसका खुलासा नहीं हुआ है कि ये रुपये शूटर को किसने दिए फिलहाल जांच जारी है। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टउत्तर प्रदेशमुख्तार अंसारीup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत