लाइव न्यूज़ :

उप्र के देवबंद में भीम आर्मी के नेता चन्द्रशेखर आजाद पर हमला, गोली पेट को छू कर निकली, एसयूवी पर चलाईं गोलियां, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 28, 2023 19:18 IST

उप्र के सहारनपुरः चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उन्हें छूते हुए निकल गई।

Open in App
ठळक मुद्देगोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस ने अलर्ट कर दिया है।उप्र के सहारनपुर में भीम आर्मी के नेता चन्द्रशेखर आजाद पर हमला हुआ है। चंद्र शेखर आजाद के काफिले पर हथियारबंद लोगों ने सहारनपुर में हमला किया। 

सहारनपुरः आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद के काफिले पर हथियारबंद लोगों ने सहारनपुर में हमला किया। उप्र के सहारनपुर में भीम आर्मी के नेता चन्द्रशेखर आजाद पर हमला हुआ है। इस घटना में वह मामूली रूप से घायल हो गये।

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया, "आधे घंटे पहले चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उन्हें छूते हुए निकल गई। वे ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

भीम आर्मी नेता और आज़ाद समाज पार्टी कांशी राम के प्रमुख चंद्र शेखर आज़ाद को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अस्पताल ले जाया गया, जब उनके काफिले पर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला किया और एक गोली उनके पास से निकल गई।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद पर गोली चला दी, जिससे इस घटना में वह मामूली रूप से घायल हो गये। पुलिस अधिकारी यह यह जानकारी दी। नगर पुलिस अधीक्षक अभिमन्‍यू मांगलिक ने बताया कि आजाद देवबंद में अपने एक समर्थक के घर तेहरवी में शामिल होने गए थे।

उन्होंने बताया कि हमला तब हुआ जब वह वहां से वापस लौट रहे थे। मांगलिक ने बताया, ‘‘हमलावर एक कार में थे और उन्होंने आजाद की एसयूवी पर गोलियां चला दीं। एक गोली आजाद के पेट को छू कर निकल गयी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" पुलिस सूत्रों के अनुसार हमले के बाद हमलावर मौके से भाग गये, पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

भीम आर्मी नेता और आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम प्रमुख चंद्र शेखर आज़ाद ने कहा कि मुझे याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उनकी पहचान की है। उनकी गाड़ी आगे सहारनपुर की तरफ भागी। हमने यू टर्न ले लिया। हमारी गाड़ी अकेली ही थी, कुल 5 लोग थे। हमारे साथी डॉक्टर को भी शायद गोली लगी है।

टॅग्स :भीम आर्मीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत