लाइव न्यूज़ :

मुख्तार गैंग के करीबी गैंगस्टर संजीव की हत्या के बाद प्रशासन अलर्ट, कानपुर में धारा 144 लागू

By अंजली चौहान | Updated: June 8, 2023 12:15 IST

गैंगस्टर संजीव की हत्या के बाद यूपी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कानपुर में सुरक्षा को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे गैंगस्टर संजीव की हत्या के बाद यूपी में सुरक्षा कड़ी कानपुर में धारा 144 लागू बुधवार को कोर्ट परिसर में मुख्तार के करीबी की हत्या हुई थी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अदालत के परिसर में मुख्तार अंसारी गैंग का करीबी गैंगस्टर संजीव उर्फ जीवा की हत्या के बाद से राज्य में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने अब कानपुर में धारा 144 लागू कर दी है।

कानपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बुधवार को कहा, "कानपुर शहर में धारा 144 लागू की गई है जिसका उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना है।"

दरअसल, बीते बुधवार को गैंगस्टर संजीव को कोर्ट लाया गया था जहां वकील बनकर आए एक हमलावर ने उस पर हमला कर दिया और उसो गोली मार दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल संजीव को मौत हो गई। पुलिस ने फौरन कोर्ट परिसर में ही हमलावर को धर दबौचा और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

हमलावर द्वारा फायरिंग की घटना में कोर्ट परिसर में मौजूद एक पुलिस कर्मी और महिला समेत एक बच्चे को भी चोटें आई। गोली लगने के कारण पुलिसकर्मी जख्मी हो गया जिसे फौरन घटनास्थल से अस्पताल ले जाया गया। 

घायल पुलिसकर्मी से मिलने पहुंचे सीएम योगी

जानकारी के अनुसार, इस वारदात में घायल पुलिसकर्मी से अस्पताल में मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान कांस्टेबल से उसका हाल जाना और उसके बेहतर इलाज के आदेश दिए। 

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बुधवार को आदेश जारी कर सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को गोलीबारी की घटना के बाद तत्काल सभी जिला अदालतों में सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया। कोर्ट परिसर में मेटल डिटेक्टर और अन्य उपकरण भी लगाए जाएंगे।

टॅग्स :कानपुरमुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेशलखनऊup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत