लाइव न्यूज़ :

यूपी भाजपा को इसी माह मिलेगा नया प्रभारी! भूपेंद्र चौधरी, अनुराग ठाकुर, सीआर पाटिल के नाम चर्चा में

By राजेंद्र कुमार | Updated: December 5, 2023 18:18 IST

यूपी के प्रदेश प्रभारी के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल,  गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के नाम की चर्चा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समूचा ध्यान उत्तर प्रदेश पर केंद्रित होगासूबे की सभी संसदीय सीटों में चुनाव संचालन समिति बनाई जाएगीचुनाव संचालन समिति भी इसी माह बनेगी

लखनऊ: तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समूचा ध्यान उत्तर प्रदेश पर केंद्रित होगा। इस राज्य की सभी 80 संसदीय सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर पार्टी में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए इसी माह कई महत्वपूर्ण फैसले लेने तैयारी शुरू कर दी गई है। भाजपा नेताओं के अनुसार इसी माह सूबे की सभी संसदीय सीटों में चुनाव संचालन समिति बनाई जाएगी और इसके पहले सूबे के नए भाजपा प्रभारी का ऐलान किया जाएगा। यूपी के भाजपा प्रभारी के लिए गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का नाम लिया जा रहा है।

प्रदेश प्रभारी के लिए इन नामों की चर्चा 

भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी के नाम की चर्चा वर्तमान प्रदेश प्रभारी राधामोहन शर्मा का कार्यकाल खत्म होने की वजह से शुरू हुई है। राधामोहन सिंह की नियुक्ति नवंबर 2020 में हुई थी। उन्हें यूपी प्रभारी तब बनाया गया था, जब वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। अब वह भाजपा की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हे अपनी में जगह नहीं दी है और उत्तर प्रदेश में भी प्रदेश प्रभारी के रूप में उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में अब उनके स्थान पर किसी अन्य नेता ही तैनाती होनी है। कहा जा रहा यूपी में उनसे ही प्रदेश प्रभारी बनाया जाएगा जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नजदीकी होगा और उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी के टार्गेट को पूरा करने में दिन रात एक करने वाला होगा। इस मापदंड को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम सबसे पहले लिए जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हे बेहद काबिल मेहनती नेता मानते हैं और केंद्रीय गृहमंत्री के भी वह बेहद नजदीकी हैं।

इसके अलावा यूपी के प्रदेश प्रभारी के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल,  गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के नाम की चर्चा है। यूपी विधानसभा के पिछले चुनाव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होने केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय का कार्य तब बखूबी निभाया था। इसके अलावा गुजरात विधान सभा चुनाव में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सीआर पाटिल का नाम लिया जा रहा है। जमीनी स्तर पर चुनाव प्रबंधन के माहिर कहे जाने वाले पाटिल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी भी हैं। अब देखना यह है कि इनमें से किसके नाम पर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व अपनी रजामंदी जताएगा।

चुनाव संचालन समिति भी इसी माह बनेगी 

प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी कसे साथ इसी माह भाजपा सूबे के सभी 80 संसदीय लोकसभा क्षेत्रों में संयोजक और प्रभारियों की नियुक्ति भी करेगा। इसके लिए जल्दी ही सभी संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संचालन समिति बनाई। भाजपा के नेताओं के अनुसार, पार्टी की कोशिश है कि इसी माह विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी चुनाव संचालन समिति बनाकर वहां भी संयोजक और प्रभारी नियुक्त कर दिए जाएं। इसलिए आगामी 15 दिसंबर के बाद से पार्टी सूबे में पूरी तरह चुनावी मोड में दिखाई पड़ने लगेगी। इसके साथ भाजपा इसी महीने से विपक्ष में सेंधमारी का बड़ा अभियान चलाएगी, ताकि चार राज्यों में तगड़ी हार का सदमा झेल रहे विपक्षी दलों को और बैकफूट ओर धकेला जा सके। बताया जा रहा है कि सपा, बसपा और कांग्रेस के कई पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भाजपा के संपर्क में हैं, उन्हें भाजपा में शामिल किया जाएगा। 

टॅग्स :BJPयोगी आदित्यनाथलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत