लाइव न्यूज़ :

टमाटर की पहरेदारी के लिए बाउंसर रखना पड़ा भारी, सब्जी विक्रेता और उसका बेटा गिरफ्तार, सपा नेता फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2023 07:46 IST

टमाटर की सुरक्षा के लिए दो ‘बाउंसर’ तैनात करने के मामले में पुलिस ने एक सब्जी विक्रेता और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला वाराणसी का है। वहीं, खुद को दुकान का मालिक बताने वाले सपा नेता अजय फैजी की तलाश पुलिस कर रही है।

Open in App

वाराणसीसमाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा महंगे टमाटर की सुरक्षा के लिए दो ‘बाउंसर’ तैनात करने के मामले में पुलिस ने एक सब्जी विक्रेता और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। लंका थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि एक वीडियो में खुद को दुकान का मालिक दिखाने वाला सपा नेता अजय फौजी फरार है।

पुलिस ने बताया कि जगनारायण यादव और उसके बेटे विकास यादव को रविवार को ‘मानहानि’ के मामले में गिरफ्तार किया गया। वीडियो में सपा कार्यकर्ता ने दावा किया था कि उसने टमाटर की कीमतों का मोलभाव करने के दौरान ग्राहकों की उग्रता से बचने के लिए दो बाउंसर तैनात किए हैं। सपा वस्तुओं की कीमतों में हो रही वृद्धि को लेकर केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को निशाना बना रही है।

फौजी ने हाल में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर टमाटर की आकृति वाला केक काटा था और टमाटर बांटे थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 291 और 505 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसी मामले में बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया, ''जिस देश-प्रदेश में स्वस्थ व्यंग्य और कटाक्ष के लिए स्थान न हो वहां समझ लेना चाहिए, दूसरों को डराने वाली सत्ता, स्वयं डरी हुई है।'' इससे पहले उन्होंने रविवार को ट्वीट किया था कि वाराणसी में महंगाई जैसे जनहित के विषय पर सरकार का ध्यानाकर्षण करने वाले सब्जी वाले को थाने में बिठाना कहां तक उचित है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारवाराणसीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत