लाइव न्यूज़ :

'बाजा बजाते-बजाते खुद ही बैंड बन गए', ओमप्रकाश राजभर पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का तंज

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 17, 2023 13:17 IST

कभी सपा के सहयोगी रहे राजभर अब अखिलेश यादव समेत पूरी समाजवादी पार्टी पर हमलावर हैं और पीएम मोदी के विजन के हिसाब से काम करने की बात कर रहे हैं। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी ओमप्रकाश राजभर के पाला बदलने पर तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देओमप्रकाश राजभर अब राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो चुके हैंअब अखिलेश यादव समेत पूरी समाजवादी पार्टी पर हमलावर हैंसमाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने किया राजभर पर पलटवार

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अब राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो चुके हैं। कभी सपा के सहयोगी रहे राजभर अब अखिलेश यादव समेत पूरी समाजवादी पार्टी पर हमलावर हैं और पीएम मोदी के विजन के हिसाब से काम करने की बात कर रहे हैं। 

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी ओमप्रकाश राजभर के पाला बदलने पर तंज कसा है। शिवपाल यादव ने राजभर पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा, "बाजा बजाते-बजाते खुद ही बैंड बन गए। अब तो इनका समाज भी इनकी असलियत समझ चुका है कि ये असल में किसी के नहीं हैं। अब तो ये महोदय अपने समाज के ठेकेदार भी नहीं रहे।"

बता दें कि एनडीए का दामन थामने के बाद राजभर ने अखिलेश यादव के घमंडी कहा था। राजभर ने कहा था कि समाजवादी पार्टी (सपा) का किसी के साथ गठबंधन टिक नहीं सकता है और अभी बहुत से लोग सपा छोड़कर राजग में शामिल होंगे। कांग्रेस और बसपा के साथ ही सुभासपा के साथ हुए सपा के पूर्व गठबंधन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की स्थिति नवासा (ससुराल की संपत्ति) पाने वाले व्यक्ति जैसी हो गई है, जो चाहता है कि गांव में सब कुछ उसी के पास रहे। दरअसल सपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन किया था, लेकिन यह ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के बाद ओमप्रकाश राजभर एनडीए में शामिल हुए थे। बीजेपी ने राजभर के एनडीए में शामिल होने के बाद कहा है कि इससे गठबंधन और मजबूत होगा। राजभर के एनडीए में शामिल न होने के बाद अमित शाह ने ट्वीट किया, "ओपी राजभर से दिल्ली में भेंट हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन में आने का फैसला किया है। मैं उनका एनडीए परिवार में स्वागत करता हूं। राजभर के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।"

टॅग्स :Omprakash Rajbharसमाजवादी पार्टीSamajwadi Partyराष्ट्रीय रक्षा अकादमीNDA
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत