लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बढ़ा बीजेपी का कुनबा, विपक्षी दलों के कई प्रमुख नेता समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2023 20:52 IST

रालोद छोड़कर आये पूर्व सांसद राजपाल सैनी , समाजवादी पार्टी छोड़कर आए प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी , सपा के पूर्व सांसद अंशुल वर्मा ,सपा की पूर्व विधायक सुषमा पटेल , वाराणसी में लोकसभा की पूर्व सपा प्रत्याशी शालिनी यादव को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दलों के कई प्रमुख नेता समर्थकों के साथ बीजेपी मे शामिल हुएभाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने दिलाई सदस्यतासपा और रालोद को लगा झटका, प्रमुख नेताओं ने छोड़ा साथ

लखनऊ: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को विपक्षी दलों के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक समेत कई प्रमुख नेताओं को उनके समर्थकों समेत पार्टी में शामिल कराया।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने सोमवार को बताया कि पार्टी के राज्य मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और उत्‍तर प्रदेश सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) छोड़कर आये पूर्व सांसद राजपाल सैनी (मुजफ्फरनगर), समाजवादी पार्टी छोड़कर आए प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी (सहारनपुर), सपा के पूर्व सांसद अंशुल वर्मा (हरदोई) ,सपा की पूर्व विधायक सुषमा पटेल (जौनपुर), वाराणसी में लोकसभा की पूर्व सपा प्रत्याशी शालिनी यादव, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर (जौनपुर), पूर्व विधायक गुलाब सरोज (जौनपुर), पूर्व कांग्रेस मीडिया चेयरमैन राजीव बक्शी (लखनऊ), आगरा से बसपा के पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक गंगाधर कुशवाहा, हमीरपुर से सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, हापुड़ से सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यपाल यादव, हापुड़ से सपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता यादव समेत कई प्रमुख नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

सोमवार को भाजपा में शामिल होने वाले ज्यादातर नेता अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समाज से आते हैं। अभी हाल ही में प्रमुख ओबीसी नेताओं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बनने और पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक दारा सिंह चौहान (घोसी-मऊ) के भाजपा में शामिल होने के बाद इसे सत्‍ता पक्ष की ओर से विपक्ष को तगड़ा झटका माना जा रहा है। 

सपा का साथ छोड़ भाजपा के साथ जाने वाली दो महिला नेत्रियों सुषमा पटेल और शालिनी यादव अब पुरानी पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। भाजपा में जाते ही सुषमा पटेल ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एक अनुशासनहीन पार्टी है। सुषमा पटेल ने आरोप लगाया कि सपा के अंदर  महिलाओं, पिछड़े वर्गों और दलितों के लिए कोई सम्मान नहीं है।

वहीं सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुईं  शालिनी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जा रही थी। पूर्व सपा नेता शालिनी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी की हार का सबसे बड़ा कारण कार्यकर्ताओं की बात न सुनना ही था। शालिनी यादव ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था।

टॅग्स :BJPसमाजवादी पार्टीलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत