लाइव न्यूज़ :

यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका!, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने कहा- जल्द खुलासा

By राजेंद्र कुमार | Updated: July 28, 2023 19:12 IST

Lok Sabha Elections 2024: रायबरेली और अमेठी संसदीय सीट पर अपना फोकस बढ़ाया है। पार्टी के तमाम नेता इन दोनों ही सीटों पर गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर उनका समस्याओं का निदान कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने ही भी तैयारी हो रही है।प्रियंका गांधी भी जल्दी लखनऊ आएंगी।अमेठी और रायबरेली संसदीय सीट गांधी परिवार की सीट मानी जाती है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने का समय अब आ गया है। वर्तमान में भले ही प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने में व्यस्त है। लेकिन इसके साथ ही उनके उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने ही भी तैयारी हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सूबे की रायबरेली और अमेठी संसदीय सीट पर अपना फोकस बढ़ाया है। पार्टी के तमाम नेता इन दोनों ही सीटों पर गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर उनका समस्याओं का निदान कर रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि इनमें से किसी एक सीट पर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी। जल्दी ही इस संबंध में ऐलान किया जाएगा और प्रियंका गांधी भी जल्दी लखनऊ आएंगी।

उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली संसदीय सीट गांधी परिवार की सीट मानी जाती है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले चार लोकसभा चुनाव से रायबरेली से सांसद हैं। जबकि राहुल गांधी अमेठी संसदीय सीट पर हुए चुनाव में स्मृति ईरानी से हार गए थे। यह दोनों ही सीटें गांधी परिवार के लिए बेहद अहम हैं।

बीते कुछ समय से सोनिया गांधी के सियासत से संन्यास लेने की चर्चा हो रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता इस चर्चा को एक सिरे से खारिज कर रहे हैं। इन नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव में भले ही अमेठी और रायबरेली के वोटर दूसरे दलों की ओर कदम बढ़ा दें, लेकिन लोकसभा में कांग्रेस के पूरी तत्परता दिखती है।

ऐसे में पार्टी नेता यह मान रहे हैं कि रायबरेली से सोनिया गांधी ही चुनाव लड़ेंगी। फिर भी अपरिहार्य स्थित में सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से इनकार किया तो यहां से प्रियंका गांधी उम्मीदवार होंगी। इसी तरह अगर राहुल गांधी को मानहानि के मामले में न्यायालय से राहत ना मिली तो प्रियंका को अमेठी से चुनाव लड़ाया जा सकता है।

इन दो सीटों के अलावा प्रयागराज और फूलपुर संसदीय सीट से भी प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा भी पार्टी के नेता कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, यदि सोनिया गांधी रायबरेली और राहुल गांधी अमेठी से मैदान में उतरते हैं तो प्रियंका गांधी को अन्य किसी सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। इसके लिए सीटों पर वोटबैंक का मंथन चल रहा है।

प्रयागराज और फूलपुर संसदीय सीट को प्रियंका गांधी के लिए बेहतर माना जा रहा है। कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह के अनुसार, प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में उतार कर न सिर्फ सांसद संख्या बढ़ाई जा सकती है बल्कि पार्टी की ओर मतदाताओं के बढ़ते रुझान को गति दिया जा सकता है।

इसलिए प्रियंका गांधी का यूपी से चुनाव लड़ना पार्टी के लिए बेहतर होगा। प्रियंका गांधी के यूपी से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कहते हैं कि सोनिया गांधी का चुनाव लड़ना तय है। रही बात प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की तो प्रियंका से भी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने की अपील की गई है।

पार्टी प्रदेश में पूरी सक्रियता से प्रियंका गांधी के लिए चुनावी तैयारी कर रही हैं। जिसके चलते रायबरेली और अमेठी में पार्टी की कई टीमें गांव-गांव में लोगों से संपर्क कर रही हैं। इन दोनों सीटों के अलावा प्रियंका गांधी के लिए दूसरी सीटों का भी आकलन किया जा रहा है। हर पहलू पर रिपोर्ट तैयार करके जल्द ही प्रियंका गांधी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

अमेठी में कांग्रेस की सक्रियता के चलते ही स्मृति ईरानी के अपने संसदीय क्षेत्र में दौरे बढ़ गए है। ऐसे में अब यह कहा जा रहा है कि सक्रिय राजनीति में उतरने के कई साल बाद अब प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी और वह भी यूपी से। प्रियंका किस सीट से चुनाव लड़ेंगी इसका जल्दी ही खुलासा होगा, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का यह कहना है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसBJPअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत