लाइव न्यूज़ :

Kanwar Yatra: मुजफ्फरनगर के सभी शैक्षणिक संस्थान आठ से 16 जुलाई तक बंद, 11 जुलाई से दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार्ग परिवर्तित, जानें से पहले कर लें चेक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2023 13:48 IST

Kanwar Yatra: जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बेंगारी ने बताया कि जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आठ जुलाई से 16 जुलाई तक सरकारी और निजी संस्थानों सहित सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांवड़ यात्रा मंगलवार से शुरू हो गई है और सावन माह में जारी रहेगी।11 जुलाई से दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का मार्ग परिवर्तित कर दिया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर 1379 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान आठ से 16 जुलाई तक बंद रहेंगे। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बेंगारी ने बताया कि जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आठ जुलाई से 16 जुलाई तक सरकारी और निजी संस्थानों सहित सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया गया है। कांवड़ यात्रा मंगलवार से शुरू हो गई है और सावन माह में जारी रहेगी।

प्रशासन के अनुसार यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यहां गंग नहर रोड पर भारी यातायात पर प्रतिबंध किया गया है और 11 जुलाई से दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का मार्ग परिवर्तित कर दिया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक दिल्ली से देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार राजमार्ग पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया जाएगा।

बेंगारी ने बताया कि जिले को 16 जोन और 80 सेक्टर में बांटा गया है और हर जोन में मजिस्ट्रेट दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर 1379 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि यात्रा सुरक्षा के लिए तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। उन्होंने कहा कि निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशHaridwarसावन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत