लाइव न्यूज़ :

Ghosi Assembly Seat: यूपी में फिर से उपचुनाव!, सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2023 22:07 IST

Ghosi Assembly Seat: अधिकारी ने मंगलवार को यहां बताया कि पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए सपा विधायक दारा सिंह चौहान की घोसी विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे घोसी सीट 17 जुलाई से रिक्त घोषित कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। भाजपा सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सपा में शामिल हो गए थे।

Ghosi Assembly Seat:  समाजवादी पार्टी (सपा) से विधानसभा सदस्यता छोड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए दारा सिंह चौहान की घोसी सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। प्रदेश विधानसभा के एक अधिकारी ने मंगलवार को यहां बताया कि पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए सपा विधायक दारा सिंह चौहान की घोसी विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि चौहान का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद घोसी सीट 17 जुलाई से रिक्त घोषित कर दी गई है। मऊ जिले के घोसी क्षेत्र से विधायक चौहान ने गत शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। चौहान पिछले साल 12 जनवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ऐन पहले राज्य की भाजपा सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सपा में शामिल हो गए थे।

उस वक्त वह प्रदेश के पर्यावरण एवं वन मंत्री थे। चौहान एक बार फिर लखनऊ स्थित मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। चौहान ने वर्ष 2017 से 2022 तक मऊ जिले के मधुबन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 15वीं लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए घोसी सीट का भी प्रतिनिधित्व किया था।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में चौहान को भाजपा उम्मीदवार हरिनारायण राजभर ने 1.4 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। चौहान 2015 में भाजपा में शामिल हुए थे और उन्हें पार्टी के ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और मधुबन विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया था।

 

टॅग्स :BJPउत्तर प्रदेशउपचुनावBypolls (By-election)
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत