लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh: अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की टक्कर, दुर्घटना में पांच लोगों की मौत; अन्य घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2024 10:28 IST

Uttar Pradesh: यमुना एक्स्प्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है।

Open in App

Uttar Pradesh: अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को टप्पल इलाके में हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

अलीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पांच मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’ एक घायल यात्री ने संवाददाताओं को बताया कि बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से पूर्वी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जा रही थी।

उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक में कांच का सामान भरा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और यमुना एक्सप्रेसवे के उस हिस्से पर सामान्य यातायात बहाल कर दिया गया है जहां दुर्घटना हुई थी। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाअलीगढ़उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत