लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कुछ हिस्सा धंसने पर पूछा- 'इस भ्रष्टाचार का श्रेय कौन लेगा?'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 11, 2023 19:26 IST

बीजेपी पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि खुद कोई विकास कार्य करने के बजाय भाजपा सरकार ने या तो समाजवादी सरकार के कामों पर अपना ठप्पा लगाया या फिर उन्हें बर्बाद करने का काम किया। लेकिन उसने जो भी किया उसमें घोटाला जरूर मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने खुद कोई विकासकार्य नहीं कराए- अखिलेशचौबीस घंटा भी नहीं बीता कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दो बार धंस चुका है- अखिलेशआगे चुनाव में इसकी सजा भाजपा भुगतेगी - अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारी बारिश के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कुछ हिस्सों के धंसने को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने पूछा है कि इस भ्रष्टाचार का श्रेय कौन लेगा?

एक्सप्रेस-वे के कुछ हिस्सों के धंसने की खबर पर अखिलेश यादव ने कहा, "चौबीस घंटा भी नहीं बीता कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दो बार धंस चुका है। इस सड़क के लोकार्पण के बाद ही इसके धंसने की खबर थी। यहां दुर्घटना भी हो चुकी है। सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे धंस गया है। यही स्थिति बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे की भी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हो या बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे दोनों की गुणवत्ता मानकों के विपरीत है और ये यात्रा के लिए खतरनाक बनी हुई है। इनकी गुणवत्ता और रखरखाव की जांच होनी चाहिए। तभी घोटाले और भ्रष्टाचार की सच्चाई का पता चल पाएगा। मुख्यमंत्री इनका श्रेय ले रहे थे, अब इस भ्रष्टाचार का श्रेय कौन लेगा?"

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश में विकास का विनाश ही होता रहा है। खुद कोई विकास कार्य करने के बजाय भाजपा सरकार ने या तो समाजवादी सरकार के कामों पर अपना ठप्पा लगाया या फिर उन्हें बर्बाद करने का काम किया। लेकिन उसने जो भी किया उसमें घोटाला जरूर मिलेगा। 

सपा प्रमुख ने आगे कहा, "एक्सप्रेस-वे के घोटाले की कड़ी में भाजपा राज में वृक्षारोपण का घोटाला भी सामने आ रहा है। पिछले वर्ष 31 करोड़ वृक्ष लगाने का सरकारी दावा था। इस वर्ष 35 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य घोषित है। भाजपा सरकार के 6 साल में 132 करोड़ वृक्ष लगाये जाने का दावा है। सवाल यह है कि इतने पेड़ कहां लगे हैं? कितने क्षेत्रफल में वृक्षारोपण हुआ है? भाजपाई पारदर्शिता की बाते बहुत करते हैं उन्हें यह बताने में क्यों संकोच है कि कहां-कहां कितने पेड़ लगा दिए गए? लगे हाथ ये भी बता दें कि उनके शासन काल में कितने पेड़ काटे गए हैं? सच तो यह है कि भाजपा सरकार की नीयत में ही बुनियादी खोट है। इसके परिणाम स्वरूप जनहित में वह एक भी योजना कार्यान्वित नहीं कर पाई है। उसका सारा ध्यान सत्ता में काबिज रहने के लिए चुनाव और योजनाओं में घपला करने पर ही रहता है। भाजपा सरकार के कारनामों की सजा जनता भुगत रही है। आगे चुनाव में इसकी सजा भाजपा भुगतेगी। अब भाजपाराज की आखिरी गिनती शुरू हो गई है।"

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत