लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव बोले- 'हमारी सरकार आने पर भी यही बुलडेजर चलेगा, लेकिन...'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 18, 2023 20:42 IST

अखिलेश यादव ने 'लोक जागरण यात्रा' के जरिए लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फतेहपुर में सपा प्रमुख ने कहा कि बुलडोजर तब भी चलेगा जब हमारी सरकार आएगी, लेकिन तब गरीब का घर नहीं बल्कि 8 मंजिला और 10 मंजिला इमारत पर चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे बुलडोजर वाली सरकार सबसे बड़ी भू माफिया सरकार है - अखिलेश यादवसमाजवादी सरकार में गरीब के घर पर बुलडोजर नहीं चलेगा - अखिलेश यादव भाजपा लगातार लोगों को नारो के नाम पर गुमराह कर रही है - अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर पदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  'लोक जागरण यात्रा' के जरिए लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में अखिलेश यादव शुक्रवार, 18 अगस्त को फतेहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी सरकार की 'बुलडोजर कार्रवाई' पर तीखा हमला बोला और कहा कि बुलडोजर तब भी चलेगा जब हमारी सरकार आएगी, लेकिन तब गरीब का घर नहीं बल्कि 8 मंजिला और 10 मंजिला इमारत पर चलेगा।

सपा प्रमुख ने कहा,  "पुलिस के लोग बहुत ही अनुशासन में रहने वाले लोग हैं। ये सिर्फ ऑर्डर मानते हैं और कुछ नहीं मानते, अभी ऑर्डर जो चलता है वो गरीबों के घर गिराने का है। जब समाजवादी लोग सरकार में आएंगे तो यही ऑर्डर मानेंगे, वही बुलडोजर होगा, पर मंजिल गरीब की नहीं होगी। यह बुलडोजर वाली सरकार सबसे बड़ी भू माफिया सरकार है।"

मणिपुर मामले पर अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा, "महाभारत पढ़ी है, जहां कहीं भी महिलाओं का अपमान हुआ है उनको समय आने पर जनता ने सजा दी है। जो लोग कमजोर और डरपोक होते हैं वहीं अन्याय करते हैं। एक के बाद एक अन्याय हो रहा है।"

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा,  "भाजपा सरकार कहती है कि 100 में केवल 4 बेरोजगार है। आज गांव में चले जाओ किसी को नौकरी और रोजगारी सरकार नहीं दे पा रही है। प्रदेश को, समाज को अगर कोई सुधार सकता है तो वो समाजवादी लोग हैं।" 

भाजपा पर लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "ये सरकार अपने वोट के लिए, अपनी कुर्सी के लिए किसी के भी बीच दरार पैदा कर देगी। आपने नहीं देखा विधानसभा में क्या कर रहे थे। ये दरार पैदा करके राजनीति करते हैं। बीजेपी के लोग दरारजीवी हैं।"

अखिलेश ने आगे कहा, "ये सबसे बड़े भू माफिया है। पत्रकार साथियों अगर आपने सच दिखाया तो रात के 2 बजे पुलिस वाले आपके घर पर आएंगे। अगर आप डर गए तो खबर उसी दिन से बदल जाएगी, अगर आप नहीं बदले तो आपकी खुद खबर बनेगी कि आप जेल में चले गए। लोग जागरण कार्यक्रम के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को यही जागरूक कर रहे है कि आने वाले समय की चुनौतियां हमारे सामने क्या है। भाजपा लगातार लोगों को नारो के नाम पर गुमराह कर रही है। ना किसान की आय दोगुनी हुई, न रोजगार मिला।"

टॅग्स :Akhilesh DubeySamajwadi Partyलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत