लाइव न्यूज़ :

लेना चाहते हैं समंदर का मजा, क्रूज पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें

By मेघना वर्मा | Updated: May 18, 2018 11:18 IST

पर्यटकों की सबसे पहली पसंद अंडमान और निकोबार में भी आप क्रूज की पार्टी का मजा ले सकते हैं। यहां के खूबसूरत नजारें आपके दिल को छू जाने वाले होते हैं।

Open in App

बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर आपने देखा होगा कि हीरो अपनी हिरोईन को समुद्र के बीच में खड़े क्रूज पर ले जाता है और दोनों साथ मिलकर वहां रोमांटिक पल बिताते हैं। कई फिल्मों में ये भी देखा होगा कि रात के समय ढेर सारे दोस्त क्रूज पर एक साथ पार्टी कर रहे होते हैं। ये सारी चीजें देखकर आपका भी लाइफ में एक बार क्रूज पार्टी करने का मन करता होगा, अगर ऐसा है तो आपके लिए एक खुश खबर है। भारत सरकार क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश में है। इसके लिए सिंगापुर से बात की जा रही है। चलिए आज हम आपको देश के की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप अपने दोस्तों के साथ रात भर क्रूज पार्टी कर सकते हैं। इस वीकेंड या वेकेशन में बना सकते हैं यहां का प्लान। 

1. गोवा के क्रूज में कीजिए फन

क्रूज में पार्टी करने के साथ आपको खूबसूरत बीचेज का मजा लेना हो तो आप सबसे पहले गोवा का टूर प्लान कर सकते हैं। वैसे तो गोवा में हर साल पर्यटकों की भीड़ लगी होती है लेकिन न्यू ईयर और क्रिसमस के मौके पर यहां लोगों का जमावड़ा लगा होता है। आप भी अगर अपने पार्टनर के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की सोच रहे हैं, तो निकल जाएं गोवा। पानी के बीच में क्रूज़ पर नाच-गाना, शैंपेन, खाना और खूब मस्ती आप दोनों के लिए बहुत ही स्पेशल होगा। इसके साथ ही आप गोवा में चर्चस और बीचेज पर घूमने का मजा भी उठा सकते हैं। 

2. मुंबई की नाईट क्रूज

अगर आप रातभर चलने वाली पार्टी का हिस्सा बनना चाहते हैं और देश-विदेश के सैलानियों संग ठुमका लगाना चाहते हैं तो मुंबई आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन होगा। यहां की समुद्र की हलचल और नाईट लाईट में आप खुद को डूबा हुआ पाएंगें। यहां की क्रूज पार्टी दुनियाभर में फेमस है। समय-समट पर अलग-अलग थीम्स पर यहां पार्टी ऑर्गेनाइज होती रहती हैं। सिर्फ क्रूज ही नहीं आप मुंबई के अन्य टूरिस्ट स्पॉट जैसे ऐलिफेंटा केव, गेटवे ऑफ इंडियात, नरिमन प्वांइट जैसी जगह भी घूम सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: झीलों के लिए फेमस हैं ये 3 शहर, बोटिंग और वाटरगेम के लिए परफेक्ट

3. पॉन्डिचेरी के क्रूज में रॉक

बहुत से लोगों का मानना है कि साउथ इंडिया का माहौल सिर्फ आध्यात्मिक और प्रकिृत से ही जुड़ा हुआ है। यहां ज्यादा पार्टी नहीं कि जाती होगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आप क्रूज में मस्ती के साथ अपने पार्टनर के साथ प्राकिृतक नजारों का मजा लेना चाहते हैं तो आफ पॉन्डिजेरी का रूख कर सकते हैं। यहां के बीचेस और साइड सीन नीट एंड क्लीन होते हैं जो आपको सुकून देते हैं। इसके अलावा न्यू ईयर जैसे खास मौको पर यहां पार्टी का आयोजन भी किया जाता है। 

4. अंडमान एंड निकोबार

पर्यटकों की सबसे पहली पसंद अंडमान और निकोबार में भी आप क्रूज की पार्टी का मजा ले सकते हैं। यहां के खूबसूरत नजारें आपके दिल को छू जाने वाले होते हैं। इस जगह में घूमने की सबसे अच्छी बात ये है कि यहां 20 से ज्यादा बीचेज को आप एक्सपलोर कर सकते हैं। अगर आपको समुद्र का किनारा पसंद है और आप शहर से दूर शांति की तलाश कर रहें हैं तो भी आप यहां आने का प्लान बना सकते हैं। बस याद रखिएगा कि यहां जाते समय अपने सारे कपड़े घुटनों तक की लम्बाई तक ही ले जाईयेगा नहीं तो समुद्र के किनारे इतने है कि आपको हर बार कपड़े को बदलना पड़ जाएगा। 

यह भी पढ़ें: अब मात्र 13 हजार 500 रुपये में कर सकेंगे दिल्ली से न्यूयॉर्क तक का सफर

सिंगापुर से जल रही है बातचीत

भारत में क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सिंगापुर के साथ बातचीत जारी है। सिंगापुर के संचार एवं सूचना मंत्री तथा व्यापार मामलों के प्रभारी मंत्री एस . ईश्वरन ने वीरवार को यहां गडकरी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद गडकरी ने एक ट्विट करके बताया कहा , ' भारत ने सिंगापुर को क्रूज पर्यटन के विशाल अवसरों की पेशकश की। क्रूज पर्यटन विकसित करना दोनों देशों के लिए लाभदायक स्थित है।' उन्होंने कहा कि दोनों देश इस पर सहमत हुए और मुंबई , गोवा , कोच्चि , पुडुचेरी और चेन्नई समेत कई जगहों पर क्रूज पर्यटन विकसित करने पर बातचीत हुई।  

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजमुंबईमहाराष्ट्रनरेंद्र मोदीगोवाअंडमान निकोबार द्वीप समूह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी की टीम बिहार को हैदराबाद ने 7 विकेट से हराया, कप्तान सुयश प्रभुदेसाई ने खेली 28 गेंदों में 51 रन की पारी, जम्मू-कश्मीर को 7 विकेट से करारी शिकस्त

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते