लाइव न्यूज़ :

जुलाई 2018: इस महीने देश में होंगे कई रोमांचक इवेंट्स, आप भी बन सकते हैं इनका हिस्सा'

By मेघना वर्मा | Updated: June 29, 2018 11:03 IST

200 साल से भी पुराने इस बोनालू फेस्टिवल को माता काली को समर्पित है। इस त्योहार में मां काली की शक्ति की पूजा की जाती है।

Open in App

भारत को लैंड ऑफ फेस्टिवल कहा जाना गलत नहीं होगा। अनेक संस्कृति वाले इस देश में समय-समय पर रंगा-रंग इवेंट्स होते रहते हैं। अगले महीने यानी 2018 की जुलाई में भी देशभर के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग कार्यक्रम होने वाले हैं। आज हम आपको आने वाले महीने के इन्हीं फेस्टिवल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आप भी इन रंगा-रंग कार्यक्रम में शामिल होकर इसका हिस्सा बन सकते हैं।

1. इंटरनेशनल मैंगो फेस्टिवल

जुलाई महीने की शुरूआत आम के सीजन पर मैंगो फेस्टिवल के साथ हो रही है। इंटरनेशनल मैंगो फेस्टिवल में आपको 500 से ज्यादा आम की वरायटी देखने को मिलेगी। फलों के राजा आम को आप इस फेस्टिवल में देख और चख पाएंगे बल्कि उनके बारे में कुछ अलग और नई चीजें भी पता चलेंगी। इस फेस्टिवल में आपको आम से बनी हुई कई चीजें भी चखने को मिल जाएंगी। जैसे आम पापड़, अमावट, जैम आदि। इस मौके पर आम से जुड़े हुए कई कॉम्पटिशन भी आयोजित किए जाएंगे जिसमें मैंगो इटिंग कॉम्पटिशन आदि शामिल होगा। 

कहां- दिल्ली हाट, नई दिल्लीकब- 1 जुलाई 2018

2. अमरनाथ यात्रा

जुलाई में बाबा भोले के भक्तों का सैलाब उमड़ता दिखाई देगा। पहलगांव से होते हुए अमरनाथ के लिए जाने वाले भक्त भी इस महीने अपने अलग ही जोश में दिखाई देंगे। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे लोग देश की सबसे ऊंची गुफा में शिव दर्शन के लिए जाएंगें। यहां का रास्ता ना सिर्फ खतरनाक है बल्कि बहुत से आतंकी घटानाएं होने की भी सम्भावना यहां बनी रहती है मगर फिर भी भक्ति का एक अलग रंग आपको यहां देखने को मिलेगा। 

कहां - श्रीनगर से 140 किलोमीटर दूर। कब - 28 जून से 26 अगस्त तक।

ये भी पढ़ें - कहीं होती है लाल बारिश तो कहीं चूहों की पूजा, भारत की 5 सबसे रहस्यमयी जगहें

3. ड्री फेस्टिवल

भारत एक कृषि प्रधान देश है और इसी का रंग आपको जुलाई के एक और फेस्टिवल ड्री में दिखाई देगा। इस फेस्टिवल में लोग भगवान को उनकी फसल की रक्षा करने के लिए धन्यवाद देते हैं। इस फेस्टिवल के चलते वह रंगा-रंग कार्यक्रम जैसे फोल्क सॉग्स और बीहू डांस के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस फेस्टिवल में मिस्टर ड्री फेस्टवल का भी आयोजन किया जाता है। जो स्मार्ट, इंटेजिलेंट, पॉवर फुल आदमी को मिलता है। 

कहां - जीरो, आरुणाचल प्रदेशकब - 4 से 7 जुलाई। 

4. रथ यात्रा

जगन्नाथ मंदिर में होने वाले इस सबसे बड़े त्योहार पर भी आपको भक्ति का अलग ही रंग देखने को मिलेगा। भगवान जगन्नाथ को समर्पित इस यात्रा में लाखों की संख्या मे लोग दिखेंगे। साल में एक बार मंदिर से भगवान की प्रतिमा को निकाल कर पूरे शहर में घूमाया जाता है। 12 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन को सबसे बड़ा आयोजन भी कहा जा सकता है। 

कहां - जगरन्नाथ पुरी, उड़ीसाकब - 14 से 26 जुलाई।

ये भी पढें - गर्ल्स गैंग के साथ बना रहे हैं घूमने का प्लान तो हर लड़की को ध्यान में रखनी चाहिए यह बात

5. बोनालू

(फोटो- श्री हर्ष)

200 साल से भी पुराने इस बोनालू फेस्टिवल को माता काली को समर्पित है। इस त्योहार में मां काली की शक्ति की पूजा की जाती है। बोनालू का तेलगू में अर्थ है किसी को समर्पित। इस त्योहार में पके हुए चावल और गुड़ माता को भोग में चढ़ाया जाता है। महिलाएं इस महोत्सव में अपने सिर पर मिट्टी के घड़े रखकर मां काली के मंदिर तक जाती हैं। 

कहां - हैदराबाद, आन्ध्र प्रदेश कब - 15 जुलाई।

6. गुरू पूर्णिमा

हिन्दू मान्यताओं में पूर्णिमा का अपना अलग ही महत्व है। जुलाई में होने वाली पूर्णिमा को गुरू पूर्णिमा के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग पूजा-पाठ और गंगा स्नान करेंगे। वैसे तो इस मौके पर देश भर में भक्ति का रंग दिखेगा लेकिन बनारस, मथुरा, इलाहाबाद और हरिद्वार में इसका अलग ही रंग निखरेगा। 

कहां - मथुरा, उत्तर प्रदेश कब - 27 जुलाई। 

टॅग्स :इवेंट्सट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVishwakarma Puja 2024 Date : विश्वकर्मा पूजा कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

भारतLeap Year 2024: जानें 29 फरवरी क्यों है खास, 4 साल में आता है एक बार ये दिन

पूजा पाठVishwakarma Puja 2023: विश्वकर्मा पूजा कल, जानिए पूजा विधि, मंत्र, महत्व और कथा

फ़ैशन – ब्यूटीFemina Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा मिस इंडिया 2023 का ताज, दिल्ली की श्रेया रहीं फर्स्ट रनर-अप

स्वास्थ्यSurya Grahan 2021: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन 10 बातों का रखें ध्यान, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान

मुसाफ़िर अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?