लाइव न्यूज़ :

दशहरा 2018 स्पेशल: दुनियाभर में फेमस हैं इन 4 जगहों का दशहरा, कहीं 75 दिनों का होता है जश्न तो कहीं नहीं जलाया जाता रावण

By मेघना वर्मा | Updated: October 12, 2018 12:18 IST

Dussehra/vijayadashami 2018 (दशहरा 2018): मैसूर का दशहरा, देश का सबसे बड़ा दशहरा भी काहा जा सकता है। विजय दशमी के दिन मैसूर का राज दरबार आम लोगों के लिए खोल दिया जाता है। जिससे जम्बू सवारी निकलती हैं।

Open in App

नवरात्रि के बाद दशहरा का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसी वजह से दशहरा हर साल खुशियां और सच्चाई लेकर आता है। पूरे देश में दशहरा भव्य तरीके से मनाया जाता है मगर कुछ ऐसे शहर भी हैं जहां का दशहरा सिर्फ देश ही नहीं दुनिया में फेमस हैं। आज हम आपको देश के कुछ ऐसे ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप दशहरे का पूरा मजा ले सकते हैं। 

1. बस्तर दशहरा

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरे के इस त्योहार को मनाया तो पूरे देश में जाता है मगर इसकी मान्यता अलग-अलग शहरों में अलग-अलग है। बस्तर एक ऐसी ही जगह है जहां  75 दिनों तक दशहरा मनाया जाता है। खास बात तो ये है कि दशहरा मनाने के बाद यहां रावण को जलाते भी नहीं है।

इसका कारण ये है कि बस्तर के लोग दशहरे के दिन मां दंतेश्वरी की पूजा करते हैं। भव्य रथ तैयार करके नवरात्रि के दिन माता की चौकी निकाली जाती है। सावन के हरियाली अमावस्य से शुरू होकर दशहरा तक यह त्योहार मनाया जाता है। 

2. मैसूर दशहरा

मैसूर का दशहरा, देश का सबसे बड़ा दशहरा भी काहा जा सकता है। विजय दशमी के दिन मैसूर का राज दरबार आम लोगों के लिए खोल दिया जाता है। जिससे जम्बू सवारी निकलती हैं। इस सवारी में प्राचीन काल का बना बेहद खूबसूरत हौदा निकाला जाता है जिसका नाम गजराज होता है। इस उत्सव को मैसूर में अम्बराज भी कहते हैं। इस हौदे पर चामुंडेश्वरी देवी की सवारी निकलती है।

यह जुलूस मैसूर महल से शुरू होकर बनीमन्टप पर खत्म होती है। वहां लोग बनी के पेड़ की पूजा करते हैं। माना जाता है कि पांडव अपने एक साल के गुप्तवास के दौरान अपने हथियार इस पेड़ के पीछे छुपाते थे और कोई भी युद्ध करने से पहले इस पेड़ की पूजा करते थे।

3. कुल्लू दशहरा

हिमाचल की खूबसूरत वादियों के बीच कुल्लू दशहरा काफी फेमस है। हिमाचल का दशहरा कुछ अलग और अनोखे अंदाज में मनाया जाता है। यहां इस त्योहार को दशमी की त्योहार भी कहा जाता है। इस दशहरा को रोग से मुक्ति के लिए मनाया जाता है।

पुरानी कथाओं के अनुसार कुल्लू के राजा, अयोध्या से भगवान रघुनाथ की प्रतिमा लेकर आए थे। उन्हें स्थापित करके उसकी पूजा अर्चना करने से उनके सारे रोग और कष्ट दूर हो गए थे। इसके बाद से हर साल यहां भगवान रघुराम को समर्पित दशहरा मनाया जाता है।  4. कोटा दशहरा

उमंग और उत्साह से भरे दशहरा की धूम कोटा में भी दिखाई देती है। चम्बल के किनारे स्थित कोटा में दशहरा के दिन रावण और उसके भाई कुम्भकर्ण के साथ मेघनाद और अन्य सेनाओं का सबसे बड़ा पुतला बनवाया जाता है।

इसके बाद दशहरा के दिन उसका दहन किया जाता है। इसके अलावा नवरात्रि के 9 दिन रामलीला का मंचन किया जाता है। कुल्लु का दशहरा भव्य रूप से मनाया जाता है। 

टॅग्स :दशहरा (विजयादशमी)ट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विजयादशमीः दशहरे की बात, अपनी डफली-अपना राग, समर्थकों और अनुयायियों को संदेश देने की पुरानी परंपरा

भारतDelhi: रावण दहन को लेकर JNU में बवाल, रावण के पुतले पर उमर खालिद और शरजील इमाम की फोटो से 2 गुट भिड़े

भारतRavan Dahan 2025: देशभर में रावण दहन, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू में दशहरे की धूम...

पूजा पाठDussehra 2025: यूपी और महाराष्ट्र के इस गांव में 158 साल पुराना मंदिर, जहां होती है रावण की पूजा, जानिए क्यों

भारतरावण इस बार जल के नहीं डूब के मरेगा!, बारिश और तेज हवाओं से रावण के पुतलों का बुरा हाल, देखें वीडियो

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते