युवराज सिंह भारत के क्रिकेट खिलाड़ी हैं और 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में छह गेंदों में छह छक्के लगाने के बाद सिक्सर किंग के नाम से जाने जाते हैं। युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 6 गेंदों में 6 छक्के मारे थे और टी20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। युवराज सिंह ने साल 2011 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 362 रन बनाने के अलावा 15 विकेट भी लिए थे और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। युवराज सिंह ने 3 अक्टूबर 2000 को केन्या के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अक्टूबर 2003 में न्यूजीलैंड और 13 सितंबर 2007 को स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 करियर की शुरुआत की थी। युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में भूतपूर्व क्रिकेट खिलाड़ी योगराज सिंह के यहां हुआ था। युवराज ने 12 नवंबर 2015 को एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई की थी, इसके बाद 30 नवंबर 2016 को दोनों ने शादी कर ली। Read More
Yuvraj Trolls Rohit: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के खेल रत्न बनने पर फैंस के नाम शेयर वीडियो पर कमेंट करते हुए युवराज सिंह ने की टांग खींचने की कोशिश, रितिका ने दिया जवाब ...
Independence Day 2020: 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विराट कोहली, युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर, अश्विन समेत खेल जगत ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं ...
Yuvraj Singh, Rohit Sharma: रोहित शर्मा के आईपीएल 2020 की तैयारियों के लिए जिम में पसीना बहाने के पोस्ट पर युवराज सिंह ने मजेदार कमेंट किया, जिसे फैंस ने किया पसंद ...
Yuvraj Singh, Sanjay Dutt: 2012 में कैंसर को मात दे चुके टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत संजय दत्त के शीघ्र लंग कैंसर से उबरने की कामना की है ...
Yuvraj Singh MS Dhoni: पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने खुलासा किया है कि एमएस धोनी ने उन्हें पहले ही बता दिया था कि वह 2019 वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं ...