जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। धार्मिक दृष्टि भी उत्तर प्रदेश का पूरे भारत के विशेष मायने हैं। यहां काशी, अयोध्या, मथुरा, इलाहाबाद जैसे हिन्दू धर्म की पावन स्थलियां हैं। इसके अलावा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले शहर कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, आज़मगढ़ भी इसी राज्य का हिस्सा हैं। उत्तर प्रदेश का इतिहास करीब 4000 वर्ष पुराना माना जाता है। यहां आर्यों ने सबसे पहले कदम रखा था। उसी समय को वैदिक सभ्यता का आरंभ माना जाता है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की वेबसाइट http://up.gov.in/ पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। Read More
शासकीय अधिवक्ता रमेश पांडे ने बताया कि विशेष एमपी, एमएलए/एफटीसी अदालत के न्यायाधीश बलराम दास जायसवाल की अदालत ने फर्जी पते पर शस्त्र लाइसेंस हासिल करने के मामले में दोषी अक्षय प्रताप सिंह को सात साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। ...
UP Legislative Council elections: विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से 36 सीट के लिए भाजपा और समाजवादी पार्टी एक बार फिर आमने-सामने हैं। ...
अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष से उनके कक्ष में मुलाकात कर निचले सदन की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र सौंपा था। वह आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से सपा के लोकसभा सदस्य थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज इस्तीफे स्वीकार कर लिए। ...
दोनों परिवारों ने दावा किया कि घर के बाहर दरवाजे पर मिली टॉफियों को खाने से दो लड़के और दो लड़कियों की मौत हो गई। टॉफी के साथ-साथ दरवाजे पर पैसे भी मिले थे। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मामले में जादू टोना होने की आशंका जताई जा रही है। ...
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को संसद को बताया कि 2019 में अत्याचार के 42,793 मामले दर्ज किए गए। 2019 में यह संख्या बढ़कर 45,961 और 2020 में 50,291 हो गई। 2020 में उत्तर प्रदेश में ऐसे मामलों की संख्या सबसे अधिक (12,714) दर्ज की गई। ...
Akhilesh Yadav-Azam Khan Resign: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, वहीं पार्टी सांसद आजम खान ने भी निचले सदन की सदस्यता से अपना त्यागपत्र लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को भेज दिया है। ...