जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। धार्मिक दृष्टि भी उत्तर प्रदेश का पूरे भारत के विशेष मायने हैं। यहां काशी, अयोध्या, मथुरा, इलाहाबाद जैसे हिन्दू धर्म की पावन स्थलियां हैं। इसके अलावा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले शहर कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, आज़मगढ़ भी इसी राज्य का हिस्सा हैं। उत्तर प्रदेश का इतिहास करीब 4000 वर्ष पुराना माना जाता है। यहां आर्यों ने सबसे पहले कदम रखा था। उसी समय को वैदिक सभ्यता का आरंभ माना जाता है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की वेबसाइट http://up.gov.in/ पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। Read More
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों को भी निर्देश देते हैं कि भविष्य में इस तरह की चूक या गलती नहीं हो। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता विनोद दिवाकर ने पीठ को आश्वासन दिया कि व्यक्ति को बुधवार को ही रिहा कर दिया जाएगा। ...
UP Assembly elections: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। ...
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये आगरा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के एक-एक उम्मीदवार समेत कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। ...
UP Election 2022: भाजपा ने 105 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पहली सूची में भाजपा ने चार महिला विधायकों विमला सोलंकी, उषा सिरोही, संगीता चौहान और अनीता राजपूत के टिकट काटे हैं तो वहीं दस महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। ...
गौतमबुद्ध नगर पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य के खिलाफ नोएडा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। ...
UP Election 2022: गोरखपुर में छठवें चरण के तहत तीन मार्च को जबकि सिराथू में पांचवें चरण के तहत 27 फरवरी को मतदान होना है। पहले और दूसरे चरण में कुल 113 सीटों पर मतदान होना है। ...