चोरी के बाद चोर ने छुपा दिए सवा लाख की नकदी, चारे मशीन में कट गए 500-500 रुपए के नोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 17, 2022 05:10 PM2022-01-17T17:10:22+5:302022-01-17T17:12:10+5:30

पुलिस के मुताबिक अल्हैपुर निवासी राधा रमण गौतम ने तीन दिन पूर्व अपने यहां से सोने-चांदी के गहने और करीब सवा लाख की नकदी गायब होने की सूचना दी थी।

Mathura theft hid cash worth Rs 1-25 lakh fodder cut machine 500-500 rupees notes | चोरी के बाद चोर ने छुपा दिए सवा लाख की नकदी, चारे मशीन में कट गए 500-500 रुपए के नोट

परिणाम आने के बाद पता चल जाएगा कि इस वारदात को अंजाम देने वाला कौन था। 

Highlightsघर का ताला बबूल के पेड़ पर लटका मिला था।गहनों की खाली डिब्बी घर के पिछवाड़े मिली।नोटों की कतरन पाए जाने के बाद यह आशंका पुख्ता हुई है।

मथुराःउत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जैंत थाना क्षेत्र के अल्हैपुर में ग्रामीण उस समय दंग रह गए जब उन्होंने पशुओं का चारा काट रही मशीन से चारे के साथ पांच-पांच सौ रुपए की कतरने निकलते देखी। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त कतरन की कीमत एक लाख रुपए से कहीं ज्यादा हो सकती है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

पुलिस के मुताबिक अल्हैपुर निवासी राधा रमण गौतम ने तीन दिन पूर्व अपने यहां से सोने-चांदी के गहने और करीब सवा लाख की नकदी गायब होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि जांच करने पर पुलिस को घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान गहनों की खाली डिब्बी घर के पिछवाड़े मिली, जबकि घर का ताला बबूल के पेड़ पर लटका मिला था।

उस वक्त पुलिस ने कहा था कि इस चोरी में किसी बाहरी के बजाए घर के ही आदमी का ही हाथ है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नोटों की कतरन एकत्र कर अपने कब्जे में कर ली। नयति अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि शनिवार को उसी घर में कुट्टी की मशीन में पांच-पांच सौ रुपए के बड़ी संख्या में नोटों की कतरन पाए जाने के बाद यह आशंका पुख्ता हुई है।

नकदी एवं गहने चुराने वाले ने नोटों को चारे के साथ छिपा दिया होगा, और चारा काटने वाले ने वे बण्डल भी अनजाने में चारे के साथ मशीन में लगा दिए। परिणाम सामने है, सभी नोट कतरन में बदल गए। बहरहाल, जांच जारी है। परिणाम आने के बाद पता चल जाएगा कि इस वारदात को अंजाम देने वाला कौन था। 

Web Title: Mathura theft hid cash worth Rs 1-25 lakh fodder cut machine 500-500 rupees notes

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे