सुप्रीम कोर्ट भारत का सर्वोच्च न्यायिक फोरम है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 30 अन्य न्यायमूर्ति होते हैं। जिनके पास संविधान समीक्षा समेत अनेक शक्तियां होती हैं। सुप्रीम कोर्ट के पास किसी संबैधानिक मसले पर स्वतः संज्ञान लेने की भी शक्तियां होती हैं। भारत की सुप्रीम कोर्ट भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा हैं।भारत के संविधान के चैप्टर पांच के पांचवें भाग द्वारा निर्धारित संवैधानिक निकाय है। इसकी स्थापना 26 जनवरी 1950 में हुई थी। जैसा कि भारतीय संविधान द्वारा कहा गया है, सुप्रीम कोर्ट का काम संविधान के रक्षक के तौर पर काम करना है, संघीय सरकार के प्राधिकार द्वारा स्थापित अदालत और अपील के लिए यह सबसे ऊपरी अदालत है। Read More
आदलतों में जजों की कमी पर राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा, वहीं केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार कर राहुल को आंकडें चैक करने को कहा। ...
विपक्ष और कांग्रेस इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उन्हें इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। ...
सुप्रीम कोर्ट आधार की अनिवार्यता को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं की संयुक्त सुनवाई कर रही है। जिसके लिए यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे खुद कोर्ट में पेश हुए थे। ...