सुप्रीम कोर्ट भारत का सर्वोच्च न्यायिक फोरम है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 30 अन्य न्यायमूर्ति होते हैं। जिनके पास संविधान समीक्षा समेत अनेक शक्तियां होती हैं। सुप्रीम कोर्ट के पास किसी संबैधानिक मसले पर स्वतः संज्ञान लेने की भी शक्तियां होती हैं। भारत की सुप्रीम कोर्ट भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा हैं।भारत के संविधान के चैप्टर पांच के पांचवें भाग द्वारा निर्धारित संवैधानिक निकाय है। इसकी स्थापना 26 जनवरी 1950 में हुई थी। जैसा कि भारतीय संविधान द्वारा कहा गया है, सुप्रीम कोर्ट का काम संविधान के रक्षक के तौर पर काम करना है, संघीय सरकार के प्राधिकार द्वारा स्थापित अदालत और अपील के लिए यह सबसे ऊपरी अदालत है। Read More
तीन सदस्यीय टीम की रिपोर्ट में कहा गया कि एक असुरक्षित राजनीतिक नेतृत्व ने (आतंकवाद विरोधी) यूएपीए जैसे कठोर कानूनों का इस्तेमाल किया और पुलिस और एक सशक्त न्यायपालिका की ताकत का इस्तेमाल नागरिक समाज को कुचलने के लिए किया जिसमें मीडिया भी शामिल है। ...
केंद्र सरकार को परियोजना के लिए मंजूरी देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीमा सुरक्षा की चिंताओं को पूरा किया जाना चाहिए। अदालत ने कहा कि रक्षा मंत्रालय एक विशेष निकाय है और अपने ऑपरेशन की आवश्यकताओं को तय कर सकता है। ...
बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र तीन राज्यों में बढ़ाए जाने पर जारी विवाद के बीच पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। पंजाब सरकार ने इसे राज्यों के अधिकारों का हनन बताया है। ...
हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश में कहा गया है कि सीमा पार तस्करी और शुल्क चोरी के मामलों की जांच करने वाली डीआरआई के पास जब्ती करने का कोई अधिकार नहीं है। ...
विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजीजू ने शुक्रवार के लोकसभा को बताया कि समर्थन करने वाले दो राज्य हरियाणा और मिजोरम हैं। समर्थन करने वाले दो हाईकोर्ट त्रिपुरा और सिक्किम हाईकोर्ट हैं। ...
एल्गार परिषद मामले में तीन साल से अधिक समय से जेल में बंद वकील और अधिकार कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज मीडिया से बात नहीं कर पाएंगी क्योंकि एनआईए की विशेष अदालत ने उनकी जमानत की शर्तों में यह भी एक शर्त रखी है। ...