सुप्रीम कोर्ट भारत का सर्वोच्च न्यायिक फोरम है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 30 अन्य न्यायमूर्ति होते हैं। जिनके पास संविधान समीक्षा समेत अनेक शक्तियां होती हैं। सुप्रीम कोर्ट के पास किसी संबैधानिक मसले पर स्वतः संज्ञान लेने की भी शक्तियां होती हैं। भारत की सुप्रीम कोर्ट भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा हैं।भारत के संविधान के चैप्टर पांच के पांचवें भाग द्वारा निर्धारित संवैधानिक निकाय है। इसकी स्थापना 26 जनवरी 1950 में हुई थी। जैसा कि भारतीय संविधान द्वारा कहा गया है, सुप्रीम कोर्ट का काम संविधान के रक्षक के तौर पर काम करना है, संघीय सरकार के प्राधिकार द्वारा स्थापित अदालत और अपील के लिए यह सबसे ऊपरी अदालत है। Read More
सुप्रीम कोर्ट हरिद्वार और दिल्ली में आयोजित कार्यक्रमों में कथित तौर पर घृणा भाषण देने वालों के खिलाफ जांच व कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा है। ...
सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के समय नाबालिग दोषी को मिले आजीवन कारावास के मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि चूंकि घटना के वक्त दोषी नाबालिग था और नाबालिग को मिलने वाली सजा से ज्यादा समय वो जेल में बिता चुका है। इसलिए कोर्ट उसे रिहा करने का आदेश देती है। ...
सुप्रीम कोर्ट ने एफटीआईआई को आदेश दिया कि वह संस्थान में चलाये जा रहे सभी कोर्सेड में कलर ब्लाइंड को एडमिशन दे। कोर्ट ने यह आदेश उस याचिकाकर्ता के केस में सुनवाई करते हुए दिया है जिसे साल 2015 में एफटीआईआई में फ़िल्म एडिटिंग कोर्स के लिए चुना गया था, ...
मध्य प्रदेश की एक महिला ने रेप के आरोपी को हाई कोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है। महिला ने कोर्ट को बताया कि आरोपी को जमानत मिलने के बाद 'भैया इज बैक' के होर्डिंग्स लगाए गए। ...
न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने माता-पिता और बेटे से कक्ष में 45 मिनट से अधिक समय तक बात करके इस व्यक्ति को अपनी मां से बात करने के लिए मनाने की कोशिश की। ...
सीजेआई एनवी रमना ने दो विशेष अवकाश याचिकाओं, उचित शर्मा बनाम छत्तीसगढ़ राज्य और छत्तीसगढ़ राज्य बनाम अमन कुमार सिंह पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। ...