समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने पार्टी की अनदेखी से नाराज होकर समाजवादी सेकुलर मोर्चे का गठन किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाजावादी पार्टी से उपेक्षित लोगों को इस मोर्चे से जोड़ा जाएगा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के भी इससे जुड़ने का दावा किया है। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के शीर्ष नेतृत्व में बिखराव देखने को मिला था। जब अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष की कुर्सी से हटाकर खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे। उन्होंने चाचा शिवपाल यादव की भी अनदेखी की थी। इसके बाद शिवपाल यादव ने नया मोर्चा बनाने का फैसला किया है। Read More
भाजपा राज में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि दिन-दहाड़े हत्याओं का दौर जारी है। सोनभद्र में भू-माफियाओं द्वारा तीन महिलाओं समेत नौ गोंड आदिवासियों की सरेआम हत्या ने दिल दहला दिया।'' प्रियंका ने कहा ''प्रशासन-प्रदेश मुखिया-मंत्री सब सो रहे हैं। ...
विपक्षी सदस्यों को सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां की कमी खलेगी, जो रामपुर से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए हैं। सत्ताधारी दल की बात करें तो रीता बहुगुणा जोशी सदन में नहीं नजर आएंगी। वह इलाहाबाद से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। ...
''सपा आजम खां के विरुद्ध प्रताड़ना की कार्रवाई की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगी। आजम के विरुद्ध जमीन पर कब्जे का आरोप फर्जी है ... विश्वविद्यालय बने तकरीबन 16 वर्ष हो गये, शिकायत करने वाले अब तक शांत क्यों रहे।'' ...
फिलहाल उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता अतीक अहमद गुजरात की जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अतीक को इलाहाबाद की नैनी जेल से शिफ्ट करके उच्च सुरक्षा वाली साबरमती जेल में भेज दिया गया था। ...
सपा नेता नीरज शेखर ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सोमवार को समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र देने वाले नेता नीरज शेखर मंगलवार को संसद भवन में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ देखे गए ...
उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से और स्वेच्छा से इस्तीफा देने की बात की है। सभापति नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में सपा की ओर से अब तक किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ...
विपक्षी दलों के धरना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, वरिष्ठ नेता ए के एंटनी, मोतीलाल वोरा, आनंद शर्मा और तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय एवं समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान सहित कई नेता शामिल हुए। ...
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने यहां कहा, ‘‘राज्य की भाजपा सरकार अपने राज में बिगड़ते हालात पर ध्यान देने के बजाय समाजवाद और समाजवादियों को लेकर ज्यादा चिंतित है। सिर्फ सपा ही समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। विशेषाधिकार प्राप्त लोग ही इसमें जातिवाद ...