अखिलेश व प्रियंका का ट्वीट, अपराधियों के आगे नतमस्तक भाजपा सरकार में एक और नरसंहार!

By भाषा | Published: July 17, 2019 06:54 PM2019-07-17T18:54:22+5:302019-07-17T18:54:22+5:30

भाजपा राज में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि दिन-दहाड़े हत्याओं का दौर जारी है। सोनभद्र में भू-माफियाओं द्वारा तीन महिलाओं समेत नौ गोंड आदिवासियों की सरेआम हत्या ने दिल दहला दिया।'' प्रियंका ने कहा ''प्रशासन-प्रदेश मुखिया-मंत्री सब सो रहे हैं। क्या ऐसे बनेगा अपराध मुक्त प्रदेश?''

Sonbhadra: Casualties reported after firing between two groups over a land dispute in Ghorawal toda | अखिलेश व प्रियंका का ट्वीट, अपराधियों के आगे नतमस्तक भाजपा सरकार में एक और नरसंहार!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मामले को लेकर योगी सरकार पर हमला किया है।

Highlights ग्रामीणों पर की गयी गोलीबारी में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि 19 अन्य जख्मी हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बतायी जाती है। 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बुधवार को जमीन के विवाद में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में नौ लोगों की हत्या के वारदात को लेकर सपा और कांग्रेस ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेराव किया है।

सपा प्रमुख प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सूबे की भाजपा सरकार पर अपराधियों के आगे नतमस्तक होने का आरोप लगाया। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा ''अपराधियों के आगे नतमस्तक भाजपा सरकार में एक और नरसंहार! सोनभद्र में भू-माफियाओं द्वारा जमीन विवाद में 9 लोगों की हत्या दहशत एवं दमन का प्रतीक!''

उन्होंने वारदात में मारे गये सभी लोगों के परिजन को 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिये। उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मामले को लेकर योगी सरकार पर हमला किया है।

उन्होंने ट्वीट किया ''भाजपा राज में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि दिन-दहाड़े हत्याओं का दौर जारी है। सोनभद्र में भू-माफियाओं द्वारा तीन महिलाओं समेत नौ गोंड आदिवासियों की सरेआम हत्या ने दिल दहला दिया।'' प्रियंका ने कहा ''प्रशासन-प्रदेश मुखिया-मंत्री सब सो रहे हैं। क्या ऐसे बनेगा अपराध मुक्त प्रदेश?''

मालूम हो कि सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के उधा गांव में जमीन के विवाद को लेकर ग्रामीणों पर की गयी गोलीबारी में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि 19 अन्य जख्मी हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बतायी जाती है। 

Web Title: Sonbhadra: Casualties reported after firing between two groups over a land dispute in Ghorawal toda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे