रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
अपने मैच विजेता प्रयास के अलावा रोहित ने भारत की पांच विकेट पर 179 रन की पारी में सर्वाधिक 65 रन भी बनाये जो इस श्रृंखला में उनका पहला बड़ा स्कोर है। ...
कप्तान केन विलियम्सन (95) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के बावजूद यहां सेडन पार्क मैदान न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला गया तीसरा टी-20 मैच टाई हो गया और सुपर ओवर में चला गया। ...
New Zealand vs India, 3rd T20I: अपने मैच विजेता प्रयास के अलावा रोहित ने भारत की पांच विकेट पर 179 रन की पारी में सर्वाधिक 65 रन भी बनाये जो इस श्रृंखला में उनका पहला बड़ा स्कोर है। ...
New Zealand vs India, 3rd T20I: जसप्रीत बुमराह के डाले सुपर ओवर में कीवी कप्तान विलियमसन ने एक छक्का और एक चौका जबकि मार्टिन गुप्टिल ने एक चौका लगाया जिससे मेजबान ने 17 रन बनाये। ...
New Zealand vs India, 3rd T20I - रोहित शर्मा के 40 गेंद में 65 रन की मदद से भारत ने पांच विकेट पर 179 रन बनाए। रोहित ने अपनी आक्रामक पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाये। ...