रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
दिल्ली और मुंबई के बीच इस सीजन चौथी बार आमना-सामना होगा। इससे पहले खेले गए तीन मुकाबलों को मुंबई ने जीता था, वहीं आज जीतने वाली टीम आईपीएल कप पर अपना कब्जा जमा लेगी। ...
रोहित शर्मा आईपीएल में चोट के बाद हैदराबाद और दिल्ली के खिलाफ मैदान में उतरे थे। रोहित अब पूरी तरह फिट दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसे में अब उनका ऑस्ट्रेलिया जाना भी तय माना जा रहा है। ...
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि मुंबई ने जेम्स पैटिनसन, धवल कुलकर्णी और सौरभ तिवारी की जगह ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को अंतिम एकादश में रखा है। ...
मौजूदा चैंपियन के पास कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट हैं। जो किसी टीम के लिए भी खतरा साबित हो सकते हैं। ...