रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
West Indies vs Sri Lanka, 1st ODI: श्रीलंका की पूरी टीम 49 ओवर में 232 रन पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज ने इसके जवाब में शाई होप (110) और एविन लुईस (65) के बीच पहले विकेट की 143 रन की साझेदारी की बदौलत 47 ओवर में दो विकेट पर 236 रन बनाकर जीत दर्ज की। ...
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शतक जमाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गये हैं। ...
India vs England, 1st T20: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे थे। ऐसे में टीम को उनसे टी-20 में रनों की उम्मीद होगी। ...
India vs England, 1st T20: रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपने सिक्सर्स की संख्या में इजाफा कर सकते हैं। ऐसा करने के साथ ही वह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। ...
India vs England, 1st T20: भारतीय टीम के पास टी-20 सीरीज के लिए काफी मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है। ऐसे में शिखर धवन का इस सीरीज में खेलना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है। ...
indian england cricket series: भारतीय टीम पहली बार हो रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल को न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 से 22 जून तक साउथम्पटन के एजियस बाउल स्टेडियम में खेलेगी. ...
India vs England, 1st T20: सोशल मीडिया पर शिखर धवन द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिखर धवन खिलाड़ियों संग बच्चों की तरह खेलते दिखाई दे रहे हैं। ...