रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
India Vs England 2nd T20 Match preview: टीम इंडिया को पहले टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ भले ही हार का सामना करना पड़ा लेकिन विराट कोहली की सेना वापसी करने में माहिर है। ...
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के शुरुआती मैच में शुक्रवार को यहां टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। ...
India vs England, 1st T20: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का आगाज भारतीय टीम जीत के साथ करना चाहेगी। भारत पिछले दो साल में एक भी टी-20 सीरीज नहीं हारा है। ...
India vs England, 1st T20: ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को एक बार फिर सेलेक्टर्स ने टी-20 टीम से नजरअंदाज कर दिया है। हालांकि, टेस्ट सीरीज में अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा था। ...
India vs England, 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 मैच की सीरीज में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद की जा रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच से पहले खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। ...