रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
IND Vs NZ: चेतन शर्मा की अगुवाई वाली वरिष्ठ चयन समिति ने रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह टीम का कप्तान बनाया, जबकि केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया हैं। ...
IPL 2022 Auction: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कप्तानी की भूमिका को लेकर दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते है। टीम ने ऋषभ पंत की अगुवाई में इस साल आईपीएल के प्ले-ऑफ में जगह पक्की की थी। ...
T20 World Cup: भारत ने अपने आखिरी मैच में नामीबिया को नौ विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस मैच से ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ...
T20 World Cup: नामीबिया के 133 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने रोहित की 37 गेंद में दो छक्कों और सात चौकों से 56 रन की पारी के अलावा लोकेश राहुल (36 गेंद में नाबाद 54, चार चौके, दो छक्के) के साथ उनकी पहले विकेट की 86 रन की साझेदारी की बदौलत 28 ...
T20 World Cup: रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के फिरकी के जादू से भारत ने सोमवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप दो के महज औपचारिकता के अपने अंतिम मैच में नामीबिया को आठ विकेट पर 132 रन के स्कोर पर रोक दिया। ...
T20 World Cup: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को रोहित शर्मा को टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तानी के लिए अपना उत्तराधिकारी बनाने की लगभग पुष्टि करते हुए कहा कि यह सीनियर सलामी बल्लेबाज ‘कुछ समय से चीजों को देख रहा है’। ...