T20 World Cup: दुनिया के तीसरे क्रिकेटर भारतीय सलामी बल्लेबाज, 3000 रन पूरे, विराट कोहली और मार्टिन गुप्टिल क्लब में

T20 World Cup: नामीबिया के 133 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने रोहित की 37 गेंद में दो छक्कों और सात चौकों से 56 रन की पारी के अलावा लोकेश राहुल (36 गेंद में नाबाद 54, चार चौके, दो छक्के) के साथ उनकी पहले विकेट की 86 रन की साझेदारी की बदौलत 28 गेंद शेष रहते एक विकेट पर 136 रन बनाकर जीत दर्ज की।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 8, 2021 10:54 PM2021-11-08T22:54:24+5:302021-11-08T22:56:39+5:30

T20 World Cup Rohit Sharma becomes third cricketer score 3000 runs Virat Kohli and Martin Guptill | T20 World Cup: दुनिया के तीसरे क्रिकेटर भारतीय सलामी बल्लेबाज, 3000 रन पूरे, विराट कोहली और मार्टिन गुप्टिल क्लब में

राहुल ने सूर्यकुमार यादव (19 गेंद में नाबाद 25 रन) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 50 रन की अटूट साझेदारी की।

googleNewsNext
Highlightsनामीबिया की टीम आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी।राहुल और सूर्यकुमार दोनों ने ट्रंपलमैन पर चौके मारे।भारत के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ।

T20 World Cup: भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सोमवार को 3000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए। रोहित ने 37 गेंद में दो छक्कों और सात चौकों से 56 रन बनाए।

रोहित ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए वाइसी का स्वागत चौके और छक्के के साथ किया। रोहित ने ट्रंपलमैन पर चौके के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए। वह यह उपलब्धिक हासिल करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

रोहित सोमवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप मैच में 3000 रन के आंकड़े तक पहुंचे। भारतीय कप्तान विराट कोहली 3227 रनों के साथ शीर्ष पर हैं, जिसके बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल और भारत के रोहित शर्मा क्रमशः 3115 और 3008 रनों के साथ हैं।

रोहित शर्मा अपनी पहली ही गेंद पर भाग्यशाली रहे जब शॉर्ट फाइन लेग पर उनका कैच छूट गया और गेंद चार रन के लिए चली गई। दुर्भाग्यशाली गेंदबाज रूबेन ट्रंपलमैन रहे। रोहित ने आक्रामक तेवर जारी रखते हुए बायें हाथ के स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज पर चौका और छक्का जड़ा जबकि राहुल ने वाइसी की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया। भारत ने पावर प्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 54 रन बनाए। रोहित ने स्मिट पर चौका और फिर एक रन के साथ 31 गेंद में 24वां अर्धशतक पूरा किया।

रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के फिरकी के जादू के बाद सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के अर्धशतकों से भारत ने सोमवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप दो के महज औपचारिकता के अपने अंतिम मैच में नामीबिया को नौ विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थी।

Open in app