रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
भारतीय टीम की इस जीत में रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा, जिन्होने दोनों पारियों में शतक लगाया। गेंदबाजी में भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की तो दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने धमाल मचा दिया। ...
हरित कार्यकर्ताओं को लगातार दूसरे दिन झटका लगा जब बंबई उच्च न्यायालय ने मेट्रो कार शेड के लिए मुंबई के प्रमुख हरित क्षेत्र आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने से शनिवार को इनकार कर दिया। ...
IND vs SA, 1st Test, Day 4: भारतीय टीम ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 323 रन पर घोषित कर दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 395 रन का लक्ष्य दिया। ...
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ शनिवार को पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन खेल समाप्त होने तक तक दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 11 रन बना लिए हैं। ...