दोनों पारियों में शतक लगाने वाले रोहित ने बनाया यह अनचाहा रिकॉर्ड, अब तक किसी भारतीय के साथ नहीं हुआ था ऐसा

रोहित शर्मा ने दोनों पारियों में शतक लगाया, लेकिन वो एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर गए जो अब तक किसी भारतीय बल्लेबाज के साथ नहीं हुआ था।

By सुमित राय | Published: October 6, 2019 12:28 PM2019-10-06T12:28:42+5:302019-10-06T12:28:42+5:30

Ind vs SA: Rohit Sharma became 1st Indian batsman to stump out in both innings of Test Match | दोनों पारियों में शतक लगाने वाले रोहित ने बनाया यह अनचाहा रिकॉर्ड, अब तक किसी भारतीय के साथ नहीं हुआ था ऐसा

दोनों पारियों में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा ने बनाया यह अनचाहा रिकॉर्ड

googleNewsNext
Highlightsरोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।इसके साथ ही रोहित शर्मा ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पहली बार ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा ने मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया, लेकिन इसके साथ ही वो एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर गए, जो अब तक किसी भारतीय बल्लेबाज के साथ नहीं हुआ था।

रोहित शर्मा मैच की दोनों पारियों में स्टंप आउट हुए और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा को पहली पारी में साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों स्टंप आउट कराया था। जबकि दूसरी पारी में भी केशव महाराज ने ही रोहित को स्टंप आउट कराया।

इसके साथ ही रोहित सबसे बड़ी पारी खेलकर स्टंप आउट होने वाले भी खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा पहली पारी में 176 रन बनाकर स्टंप आउट हुए थे, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जो 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 155 रन पर स्टंप आउट हुए थे। इसके अलावा एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ के नाम 148 रन बनाकर स्टंप आउट होने का रिकॉर्ड है।

रोहित शर्मा पहली ओवर में 244 गेंदों में 23 चौके और 6 छक्के की मदद से 176 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने शानदार पारी खेली और 149 गेंदों में 10 चौके और 7 छक्के की मदद से 127 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Open in app