रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेटर हैं। यूपी के अलीगढ़ से आने वाले रिंकू सिंह मध्यक्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। अभी तक आईपीएल में ही वह अपना जौहर दिखाते नजर आए हैं। उन्हें सबसे पहले 2013 में यूपी की अंडर-16 टीम में चुना गया था। इसके बाद वह यूपी की अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रहे। आईपीएल में उन्हें सबसे पहले 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा था। अगरे साल हालांकि 2018 में केकेआर ने उनके बेस प्राइस 20 लाख से चार गुणा अधिक कीमत 80 लाख रुपये में खरीदा। इसके बाद से उनका सफर जारी है। साल 2023 के आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एक मैच में आखिरी ओवर की पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर केकेआर को जीत दिलाने के बाद रिंकू हर क्रिकेट फैन की नजर में आ गए। Read More
IPL 2024: क्रिकेट की असाधारण शैली और विनम्र स्वभाव के कारण रिंकू ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। आईपीएल 2023 में रिंकू ने 14 मैच खेले और 149.53 की स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए। ...
England Lions tour of India 2024: बंगाल के अनुभवी खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ आगामी चार दिवसीय मैच के लिए भारत ‘ए’ टीम का कप्तान चुना गया। ...
रिंकू की तारीफ में आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें मैं बाएं हाथ का धोनी कहूंगा। अश्विन ने कहा कि वह यूपी के लिए लगातार ढेरों रन बना रहे हैं और भारतीय टीम में जगह बना चुके हैं। ...
India vs Afghanistan 3rd T20 Match Highlights: दूसरे सुपर ओवर में भारत की तरफ से एक बार फिर रोहित शर्मा आए। दूसरे छोर पर रिंकू सिंह उतरे। गेंदबाजी की कमान फरीद खान ने संभाली। भारत ने सुपर ओवर में रिंकू सिंह का विकेट गंवाया। इसके बाद संजू सैमसन उतरे ...
IND vs AFG: पहले और दूसरे मैच में कप्तान रोहित ने खाता नहीं खोला था और तीसरे टी20 मैच में तोड़फोड़ बल्लेबाजी की और तीन बार बल्लेबाजी करने आए। तीनों बार छक्कों की बारिश की। ...
फगानिस्तान और भारत के बीच तीसरे टी-20 मैच बेंगलुरु के चेन्नास्वामी स्टेडियम बुधवार को खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार खेलते हुए 3-0 से बढ़त बनाते हुए सीरिज अपने नाम किया। ...
रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा। ये रोहित का टी20 इंटरनेशनल में पांचवा शतक था। रिंकू सिंह ने कप्तान का अच्छा साथ निभाया और फिफ्टी जड़ी। इस तरह टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 213 रनों का लक्ष्य दिया। रोहित ने नाबाद 120 रन बनाए। ...