Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
Rajiv Gandhi Birth Anniversary 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। ...
Maharashtra Assembly polls 2024: यात्रा दोपहर में मुंबई के बांद्रा ईस्ट पहुंची, जहां से सिद्दीकी कांग्रेस विधायक हैं। सिद्दीकी के पिता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी हाल में कांग्रेस छोड़कर अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए थे। ...
Uttar Pradesh Assembly 10 seat by-election: लोकसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा की 10 सीट पर होने वाले उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से ठीक-ठाक चुनौती मिल सकती है। ...
Assembly Elections 2024: कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के कुछ घंटों के भीतर अपनी राज्य इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता तारिक हमीद कर्रा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। ...
प्रोटोकॉल के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता, जिनका दर्जा कैबिनेट मंत्री के बराबर होता है, को हमेशा आगे की पंक्ति में सीट दी जाती है। आगे की पंक्ति में भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, शिवराज सिंह चौहान, अ ...
Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संदेश देते हुए बताया कि अब देश 6 जी की ओर बढ़ेगा, साथ में अगले पांच वर्षों में भारत की उन्नति को लेकर भी अपनी बात रखी। ...