डॉ. प्रमोद सावंत दूसरी बार गोवा का सीएम बन रहे हैं। इनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को गोवा में हुथा था। सावंत का राजनीतिक करियर कोल्हापुर से ही शुरू हुआ था, जब वे यहां मेडिकल शिक्षा ले रहे थे। सावंत ने 1992 में जनरल सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सावंत (48) उत्तर गोवा जिले की सांखली सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा ने साल 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाई थी तब सावंत को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, मार्च 2019 में पर्रिकर के निधन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। आयुर्वेद चिकित्सक सावंत ने अपनी यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य बनकर आरंभ की और वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी संघ के वार्षिक संचालन कार्यक्रम में भाग लेते रहे हैं। सावंत की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2007 में आरंभ हुई जब भाजपा ने उन्हें सांखली (उस समय पाले) सीट से टिकट दिया। लेकिन उस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप गौंस से पराजय का सामना करना पड़ा। हालांकि, साल 2012 और 2017 के चुनाव में उन्हें जीत मिली। सावंत के कार्यकाल के दौरान कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत हुई और उनकी सरकार को राज्य के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा। सावंत की पत्नी सुलक्षणा भी भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं और राज्य में पार्टी की महिला विंग में प्रमुख पदाधिकारी हैं। Read More
यह पूछने पर कि अगर भाजपा तटीय राज्य में सत्ता में लौटती है तो क्या वह अगले मुख्यमंत्री होंगे, इस पर सावंत ने कहा, ‘‘चुनाव मेरे नेतृत्व में लड़ा गया। हमारे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर राज्य अध्यक्ष तक हर किसी ने कहा है और यह अक्सर दोहराया गया ह ...
गोवा के दो विधानसभा क्षेत्रों - बेनालिम और नुवेम में भाजपा अपने चुनाव चिन्ह पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। बेनालिम और नुवेम विधानसभा क्षेत्र के लोग परंपरागत रूप से गैर-भाजपाई उम्मीदवारों के लिए मतदान करते हैं। यह दोनों ईसाई बहुल सीटें हैं। ...
तृणमूल कांग्रेस सांसद और पार्टी की गोवा प्रभारी महुआ मोइत्रा ने कहा कि भाजपा को हराना हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य है। हम उन्हें हराने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। भाजपा हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है। दुश्मन हमारे (विपक्षी दलों) में नहीं है। हमारी ओर से ...
कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर माइकल लोबो ने कहा कि उनकी अन्य राजनीतिक दलों से बातचीत चल रही है। उन्होंने दावा किया कि लोग तटीय राज्य में भाजपा के शासन से नाखुश हैं। ...
Goa Polls 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी), आम आदमी पार्टी (आप), टीएमसी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) चुनाव मैदान में हैं। ...
Goa Assembly Elections: गोवा में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 40 सदस्यीय सदन में 17 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन न तो वह सरकार बना पाई और न ही अपने सदस्यों को एकजुट रखने में कामयाब हो पाई, ...
Goa Assembly Elections: 2012 में मैथनी सल्दान्हा के निधन के बाद अलीना सल्दान्हा ने कोर्टालिम विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। ...
Goa Election 2022: गोवा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका देते हुए, पार्टी विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक ने मंगलवार को राज्य विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया। ...