Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
कर्नाटक में बजरंग दल के बैन वाले मुद्दे पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी राज्य में भगवान हनुमान की पूजा करने वालों को ताले में बंद करने की कोशिश कर रही है। इस पर कांग्रेस ने पलटवार भी किया था। ...
कर्नाटक विधानसभा चुनाव: भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि, ये दिलचस्प है कि उनके कमरे में अभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीरें हैं। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चुनावी रैली में गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली का 'शाही परिवार' कर्नाटक को अपना एटीएम नंबर 1 बनाना चाहता है। वो जीत के बाद यहां भी लूट मचाएंगे, जैसे वो राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में लूट ...
पीएम यहां बच्चों से पूछते नजर आए कि उनका मन प्रधानमंत्री बनने का नहीं करता है क्या? दरअसल, कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर कालाबुरागी में रोड शो से पहले पीएम मोदी ने बच्चों के समीप जाकर उनसे बातचीत की। ...
नई दिल्ली में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस की और कहा कि कांग्रेस अब बजरंगबली के अपमान में उतर गई है। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की परिभाषा 85% कमीशन और 100% हिंदू विरोधी होना है। कांग्रेस के लिए 'जय श्री राम' साम्प्रदा ...
मोदी सरनेम आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को गुजरात हाई कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। अदालत ने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद जून में वह फैसला सुना सकती है। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को तीर्थाहल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कर्नाटक में आकर सिर्फ अपनी बात करते हैं, अपने एजेंडे पर बात करते हैं लेकिन उन्हें और कोई मु्द्दा नहीं दिखाई देता है। ...