Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले अपनी अंतिम प्रचार रैली में रविवार को कांग्रेस पर करारा प्रहार किया था और आरोप लगाया कि वह कर्नाटक को भारत से "अलग करने" की खुलकर वकालत कर रही है। ...
एनसीपी चीफ शरद पवार ने कर्नाटक चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धार्मिक नारे लगाने पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद की मर्यादा यह कहती है कि प्रधानमंत्री को ऐसी बातें शोभा नहीं देती हैं। ...
के.टी. राम राव ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "हल्दी किसानों का वास्तविक अपमान यह है कि उन्हें संसद चुनाव के समय बॉन्ड पेपर पर हल्दी बोर्ड लगाने का वादा किया जा रहा है और फिर कई विरोधों के बावजूद देने से इनकार करके उन्हें धोखा दिया जा रहा है।" ...
हासदे पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘‘केरल के मलप्पुरम में नौका दुर्घटना में लोगों के जान गंवाने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं। प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो ...
जारी इस वीडियो में यह देखा गया है कि राहुल गांधी एक डिलीवरी बॉय के संग स्कूटी पर सवारी कर रहे है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इससे करीब दो किलोमीटर का सफर तय किया है। ...
पीएम ने कहा कि बीजेपी सरकार हमारी पुरातन संस्कृति को, विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी से जुटी है। उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने इसमें भी तुष्टिकरण की ही राजनीति की। कांग्रेस ने हमारी आस्था, आध्यात्म के हर प्रतीक को ...
कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के तहत वोटिंग होनी है। इसे देखते हुए तमाम पार्टियों की ओर से प्रचार अभियान तेज हो गया है। कल प्रचार का आखिरी दिन है। ...
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वो अविलंब पीएम मोदी द्वारा धर्म के आधार पर वोट मांगे जाने का संज्ञान ले और उनकी चुनावी सभाओं पर रोक लगाए। ...