Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
कर्नाटक में वोटिंग से दो दिन पूर्व बीएस येदियुरप्पा ने बीते सोमवार को दावा किया कि राजनैतिक हैसियत से कर्नाटक की सियासत में निर्णायक भूमिका निभाने वाला लिंगायत समुदाय 101 फीसदी भाजपा के साथ है। ...
कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होंगे और सत्तारूढ़ भाजपा का लक्ष्य राज्य में 38 साल पुरानी सत्ता विरोधी लहर को तोड़कर लगातार दूसरी बार जीत हासिल करना है। ...
81 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के खिलाफ इमोशनल दांव खेलते हुए कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बेटे हैं, ठीक उसी तरह से वो भी कर्नाटक के बेटे हैं। ...
भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने भविष्यवाणी की है कि 10 तारीख को हो रहे चुनाव में भाजपा को 130 से 135 सीटें मिलेगी और पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है। ...
कर्नाटक कांग्रेस के चीफ डीके शिवकुमार ने समाचार पत्रों में कांग्रेस द्वारा दिये भाजपा के भ्रष्टाचार के रेट कार्ड वाले विज्ञापन पर सफाई पेश करते हुए कहा कि है वह रेट कार्ड कांग्रेस का नहीं है, बल्कि वह खुद भाजपा के नेताओं द्वारा दिया गया है। ...