Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
पप्पू यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद तीखा हमला बोला है। पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर परोक्ष हमला करने के लिए इस बार कर्नाटक चुनाव में हो रहे वोटिंग का सहारा लिया है। ...
राजस्थान कांग्रेस में जारी सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच के टकराव पर कटाक्ष करते हुए पीएम ने कहा, "ये कैसी सरकार है जहां मुख्यमंत्री को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है? ये कैसी सरकार है जहां विधायकों को अपने सीएम पर ही भरोसा नहीं है? सरकार क ...
परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने राज्य के लोगों को बधाई दी और कहा, "आज मैंने 5500 करोड़ रुपये से अधिक की अधोसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है।" ...
कर्नाटक में जहां सतारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिण में अपने इस गढ़ को बरकरार रखते हुए इतिहास रचना चाहती है, वहीं, कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक की सत्ता में वापसी कर मजबूत संदेश देना चाहती है। राज्य में मुख्य रूप से मुकाबला सत ...
10 मई कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान होना है। इसके लिए चुनाव प्रचार थम चुका है। 9 मई को प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश जारी किया। रात 12 बजकर 21 मिनट पर जारी किया गया पीएम मोदी का वीडियो संदेश कर्नाटक के लोगों के लिए था। कांग्रेस इसे चुनाव प्रचार थमन ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर कर्नाटक की जनता के नाम दिये वीडियो संदेश में कहा कि कर्नाटक के प्रत्येक नागरिक का सपना मेरा सपना है। आपका संकल्प मेरा संकल्प है। जब हम एक साथ आते हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें रोक नहीं सकती है। ...
एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' के निर्माता के लिए सार्वजनिक फांसी की मांग करते हुए कहा कि फिल्म निर्माता ने न केवल केरल की छवि खराब की है बल्कि उस राज्य की महिलाओं का भी घोर अपमान किया है। ...