Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
एक समाचार चैनल से बात करते हुए युवक ने कहा कि मैं पीएम मोदी को इसलिए पसंद करता हूं क्योंकि उन्होंने दुनिया में मेरे देश का नाम रोशन किया है। उसने जोर देकर कहा कि मेरे दीन से आगे मेरा देश है। ...
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत दौरे पर आएंगे। इस संबंध में जानकारी पेंटागन की ओर से दी गई है। ...
केंद्र सरकार 75 रुपये का एक विशेष सिक्का जारी करने जा रही है। नए संसद भवन के उद्घाटन और भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर यह विशेष सिक्का जारी किया जाएगा। ...
कुछ बरस पहले ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान सिडनी में हमारे साथ घूम रहे अप्रवासी भारतीय परिवार ने वहां चीनी अप्रवासियों की बहुतायत वाला चाइना टाउन घुमाते हुए एक सपाट सी आवाज में कहा कि सिडनी के एक दूसरे हिस्से में भी एक छोटा सा भारत बसता है, जहां बड़ी ता ...
आयोग ने एक बयान में कहा, "नीति आयोग 27 मई, 2023 को 'विकास भारत 2047: टीम इंडिया की भूमिका' विषय पर अपनी 8वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित करेगा।" इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक छोड़ने का फैसला किया है। ...