Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
जयराम रमेश ने मणिपुर हिंसा और चीन के रूख पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि इन दोनों विषयों पर पीएम मोदी की खामोशी ने बता दिया है कि वह भारत के राजनीतिक इतिहास में कितने दुर्बल प्रधानमंत्री साबित हो रह हैं। ...
प्रगति मैदान में बनकर तैयार भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (IECC) केंद्र को लगभग 2700 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। यह विशाल परिसर 123 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें नए कन्वेंशन सेंटर, प्रदर्शनी हॉल, एम्फीथिएटर आदि सहित कई ...
Industrial License 2023: उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने बयान में कहा कि पहले जारी सभी प्रेस नोट को निरस्त करते हुए औद्योगिक लाइसेंस की वैधता को तीन साल से बढ़ाकर 15 साल किया जा रहा है। ...
अनुमान के मुताबिक प्राकृतिक आपदाओं से तबाह हिमाचल प्रदेश को अभी तक 5100 करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया है। प्रदेश में अभी तक 158 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जबकि 606 मकान ध्वस्त होने के साथ 5363 मकानों को नुकसान हुआ है। ...
Central Board of Secondary Education: स्कूलों में क्षेत्रीय भाषाओं को शिक्षा के माध्यम के रूप में उपयोग करने की अनुमति दी है। छात्र अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करते है, वे विषय को हिंदी या अंग्रेजी से बेहतर समझते हैं। ...
Parliament Monsoon session: मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की बहुसंख्यक मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो ...
हाल के दिनों में कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए हैं या एनडीए के साथ आए हैं। दारा सिंह चौहान जहां सपा का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं वहीं ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अब एनडीए गठबंधन का हिस्सा है। ...