Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तीन बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज ने सोमवार को लंदन के प्रतिष्ठित एबी रोड स्टूडियो में अब तक के सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा के साथ रिकॉर्ड किए गए देश के राष्ट्रगान की प्रस्तुति जारी की। ...
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। दिल्ली पुलिस के जवान राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। ...
पीएम मोदी ने लाल किले की प्रचीर से तिरंगा फहराने के देश की जनता से आह्वान किया है कि वो आजादी के अमृतकाल में संकल्प लें कि वो अपनी मेहनत और संकल्प से सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देंगे। ...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि आज की महिलाओं ने ऐसे अनेक क्षेत्रों में अपना विशेष स्थान बना लिया है जिनमें कुछ दशकों पहले उनकी भागीदारी की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। ...
दिल्ली में लगाए गए सुरक्षा बंदोबस्त में 40,000 से अधिक सुरक्षा कर्मी, ड्रोन रोधी राडार, विमान रोधी बंदूकें, चेहरे की पहचान करने वाले क्लोज सर्किट टीवी कैमरे शामिल हैं। इसके अलावा सीमाएं सील कर दी गई हैं। ...
Independence Day 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव में लोगों से 15 अगस्त पर अपने घर, प्रतिष्ठान और दफ्तरों में तिरंगा फहराने की अपील कर रहे हैं. ...
PM SHRI Yojana: महिला, बाल विकास, खेल एवं शिक्षा संबंधी स्थायी संसदीय समिति की ओर से दिये गए सुझावों पर ‘सरकार द्वारा की गई कार्रवाई’ के संबंध में संसद में आठ अगस्त को पेश एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इस समिति के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ...
Independence Day 2023: रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया कि प्रत्येक राज्य, केन्द्र-शासित प्रदेश से 75 जोड़ों को भी उनके पारंपरिक परिधान में लाल किले में आयोजित होने वाले समारोह को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। ...