Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Lok Sabha Elections 2024: “मुझे भाजपा के अभियान में योगदान करने और एक विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को मजबूत बनाने को लेकर खुशी हो रही है। मैं सभी से नमो ऐप के माध्यम से ‘राष्ट्र निर्माण के लिए दान अभियान’ का हिस्सा बनने का भी आग्रह करता ह ...
पीएम मोदी ने पार्टी को दिए गए अपने दान की रसीद के साथ ट्वीट किया, "मुझे बीजेपी में योगदान देने और विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को मजबूत करने में खुशी हो रही है। मैं सभी से NaMoApp के माध्यम से #DonationForNationBuilding का हिस्सा बनने का ...
BJP 1st Candidates List Lok Sabha Elections 2024: टिकटार्थियों की सूची में काटे गए इन प्रत्याशियों को पार्टी कहीं फिट करेगी या नहीं, फिलहाल दिल्ली में सांसद प्रत्याशी की दौड़ से उन्हें बाहर कर दिया गया है। ...
PM Modi Nitish Kumar friendship: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर थे। यहां पर पीएम ने बिहार के लोगों को 21,400 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का तोहफा दिया। ...
भोजपुरी फिल्मस्टार रवि किशन ने भाजपा द्वारा गोरखपुर से दूसरी बार टिकट देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा 'भाजपा इस बार 400 के पार' है। ...
भाजपा ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 195 उम्मीदवारों के नामों के साथ अपनी पहली सूची जारी करते हुए 33 मौजूदा सांसदों के स्थान पर नए चेहरों को शामिल किया है। ...
BJP Candidates List 2024: 195 उम्मीदवारों की लिस्ट में राज्यवार कैंडिडेट्स के नाम दिए गए हैं। इसमें 28 महिला उम्मीदवारों का नाम है, तो वहीं एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार भी शामिल हैं। ...
BJP 1st Candidates List भाजपा ने आज पहली सूची देश भर के लिए जारी कर दी है, इसमें करीब 100 उम्मीदवारों को लेकर नाम घोषित किए जा सकते हैं। इस बात के कयास सूत्रों के द्वारा लगाए जा रहे हैं। ...