Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
PM Modi Poland Visit:प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वारसॉ में भारतीय समुदाय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। ...
Parliament Session: सरकार ने बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य यानी जून 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रहने को देखते हुए सुरक्षित दांव चला है. ...
युद्धग्रस्त यूक्रेन की अपनी ऐतिहासिक यात्रा से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यूक्रेन में शांति की वापसी के लिए बातचीत और कूटनीति पर अपने पहले के रुख को दोहराया। ...
Prime Minister Narendra Modi in Warsaw, Poland: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पोलैंड पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि पोलैंड की उनकी पहली यात्रा द्विपक्षीय मित्रता को गति प्रदान करेगी तथा दोनों देशों के लोगों को लाभान्वित करेगी। ...
यूक्रेन और भारत के बीच सिर्फ तीन-साढ़े तीन अरब डॉलर का कारोबार क्या दुर्बल संबंधों का सबूत नहीं है? इसके बावजूद भारत ने यूक्रेन को जंग के दरम्यान बड़ी संख्या में राहत सामग्री भेजी है। दूसरी ओर पाकिस्तान और यूक्रेन के बीच कारोबार का आंकड़ा इससे अधिक ह ...
UPSC Lateral Entry: तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी संविधान और आरक्षण को खत्म कर असंवैधानिक तरीके से लेटरल एंट्री के ज़रिए उच्च सेवाओं में आईएएस/ आईपीएस की जगह, बिना परीक्षा दिए आरएसएस के लोगों को भर रहे है। ...
UPSC Lateral Entry: यूपीएससी ने 17 अगस्त को ‘लेटरल एंट्री’ के माध्यम से 45 संयुक्त सचिवों, निदेशकों और उप सचिवों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। ...