लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Kargil Vijay Diwas 2024: द्रास में युद्ध स्मारक पर पीएम मोदी ने शहीद नायकों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

भारत : Kargil Vijay Diwas 2024: कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ आज, द्रास जाएंगे पीएम मोदी, करेंगे ये काम, तैयारियां हुईं पूरी, देखें वीडियो

कारोबार : Budget 2024: भारतीय अर्थव्यवस्था पर 2024-25 बजट का असर, कुछ इस तरह से विवेक बिंद्रा ने की एनालिसिस, जानें मुख्य बातें

भारत : जेपी नड्डा की जल्द होगी छुट्टी! बीजेपी को अगस्त के अंत तक मिल सकता नया कार्यकारी अध्यक्ष

भारत : इस नाम से जाने जाएंगे राष्ट्रपति भवन में दो हॉल, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा- शहंशाह की बात निराली...

भारत : BJP-RSS News: ‘परिवार’ में फिर से कैसे कायम हो शांति?

भारत : Parliament Budget Showdown: बजट को लेकर भाजपा और कांग्रेस में रार तेज, संसद में गतिरोध, सड़क पर हंगामा, वार पलटवार तेज, देखें वीडियो

भारत : 'हर राज्य को बजट में शामिल नहीं किया जा सकता', वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर पलटवार

कारोबार : Union Budget 2024 Live: मोदी 3.0 सम्पूर्ण बजट पेश, 5 साल में 20 लाख युवाओं को ट्रेनिंग, 12 महीने के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप, मुद्रा लोन 20 लाख, जानें विश्लेषण

कारोबार : Union Budget 2024 Live: 83 मिनट भाषण, बैंगनी-सुनहरे रंग की किनारी वाली क्रीम रंग की मैसूर सिल्क साड़ी, 71 बार मेज थपथपाकर स्वागत, जानें संसद झलकियां